फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सुदीक्षा भाटी मामला: बुलेट को मॉडिफाई करा बेचने के फिराक में थे आरोपी, पहियों से लेकर साइलेंसर तक सबकुछ बदलवाया

Sun, 16 Aug 2020 12:34 PM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर
अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर Published by: प्राची प्रियम Updated Sun, 16 Aug 2020 12:34 PM IST
विज्ञापन
Sudiksha Bhati accident and death case accused accepts modification of bullet bike
सुदीक्षा भाटी मामला - फोटो : अमर उजाला
अमेरिका में स्कॉलरशिप पर पढ़ाई कर रही छात्रा सुदीक्षा भाटी की मौत के मामले में पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार किया है। उनसे पूछताछ के बाद इस मामले में कई तरह के खुलासे हुए हैं। पुलिस ने उनके पास से घटना में इस्तेमाल बुलेट बाइक भी बरामद की है।


 
Sudiksha Bhati accident and death case accused accepts modification of bullet bike
गिरफ्तार आरोपी और बरामद बाइक - फोटो : अमर उजाला
पूछताछ में सबसे बड़ी बात यह सामने आई है कि आरोपियों ने सुदीक्षा के साथ छेड़खानी नहीं की थी। बल्कि यह दुर्घटना सड़क पर अचानक सामने आए एक ऑटो के कारण हुई थी। गिरफ्तार युवकों ने बताया कि वो लोग सड़क पर जा रहे थे, इसी बीच अचानक एक ऑटो उनके सामने आ गया, जिसके कारण उन्हें इमरजेंसी ब्रेक लगाना पड़ा। इसी वजह से दुर्घटना हुई, जिसमें सुदीक्षा की मौत हो गई।

 
Sudiksha Bhati accident and death case accused accepts modification of bullet bike
बरामद की गई बाइक - फोटो : अमर उजाला
हालांकि पूछताछ में यह बात भी पता चली है कि सुदीक्षा की मौत के मामले के सुर्खियों में आने के बाद बाइक सवार दोनों युवक बुलेट बाइक का हुलिया बदलकर उसे बेचने के फिराक में थे। उन्होंने बाइक के रंग-रूप को पूरी तरह से बदल दिया था।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Sudiksha Bhati accident and death case accused accepts modification of bullet bike
पुलिस हिरासत में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
युवकों ने हादसे के बाद बाइक की नंबर प्लेट, पहिये और साइलेंसर बदलवा दिया था। गिरफ्तारी के वक्त पुलिस ने बाइक के साथ-साथ उनके पास से अन्य सामान भी बरामद किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बुलंदशहर के रहने वाले दीपक और राजू के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों को देर रात 12 बजे आरटीओ कार्यालय रोड से गिरफ्तार किया है।  पुलिस ने प्रेस वार्ता कर  पूरे मामले का खुलासा किया।


 
विज्ञापन
Sudiksha Bhati accident and death case accused accepts modification of bullet bike
पुलिस हिरासत में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

पुलिस लाइन परिसर में एसएसपी संतोष कुमार सिंह, डीएम रविंद्र कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि पूरे प्रकरण की जांच में छेड़छाड़ होना सामने नहीं आया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों चौधरी दीपक सोलंकी और  राजमिस्त्री राजू को दबोच लिया है। आरोपियों ने बुलेट का कलर, व्हील के साथ कई बदलाव कर दिए थे। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने आरोपियों की शिनाख्त कर गिरफ्तार किया है। वहीं अब डीएम ने सरकार की तरफ से मदद का आश्वासन दिया है। 

सात दिन की कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने आरोपियों को सीसीटीवी में कैद उनके हेलमेट नंबर और बैग समेत मौके से मिले सुराग के आधार पर गिरफ्तार किया। जांच में ये बात भी सामने आई है कि आरोपियों ने कालाआम पेट्रोल पंप पर बाइक में तेल डलवाया था। वहीं फोन पर अमर उजाला से बातचीत में सुदीक्षा के चाचा सुनील भाटी ने बताया कि सही आरोपी पकड़े गए हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed