दिल्ली पुलिस ने रविवार को नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर हुई भगदड़ की जांच शुरू कर दी है। दिल्ली में रेलवे स्टेशन पर मची भगदड़ में कम से कम 18 लोगों की मौत हो गई। सूत्रों ने बताया कि पुलिस सीसीटीवी फुटेज की जांच करेगी, ताकि यह पता लगाया जा सके कि भगदड़ शुरू होने से पहले क्या हुआ था। पुलिस के एक सूत्र ने बताया कि "हमारा मुख्य लक्ष्य भगदड़ के मुख्य कारण की जांच करना है। हम सीसीटीवी फुटेज और उस दौरान की गई घोषणाओं का सारा डाटा एकत्र करेंगे।"
2 of 10
ट्रेन में चढ़ने को लेकर मारामारी
- फोटो : पीटीआई
सूत्र ने बताया कि प्लेटफॉर्म बदलने के बारे में गलत घोषणा के कारण भ्रम की स्थिति पैदा हो सकती है। भगदड़ से पहले प्रयागराज के लिए ट्रेन पकड़ने के लिए स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 14 और 15 पर यात्रियों की भीड़ उमड़ पड़ी थी। प्रयागराज में महाकुंभ चल रहा है।
3 of 10
घायलों से मिली आतिशी
- फोटो : अमर उजाला
दिल्ली की कार्यवाहक मुख्यमंत्री आतिशी ने पहले संवाददाताओं को बताया कि मध्य दिल्ली के लोक नायक जय प्रकाश अस्पताल में पहुंची और घायलों का हाल जाना। उन्होंने कहा कि महाकुंभ जा रहे श्रद्धालुओं की नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर हुए हादसे में दर्दनाक मौत अत्यंत दुखद और हृदयविदारक है। LNJP अस्पताल पहुंचकर पीड़ित परिजनों से मुलाकात की। कई लोग घायल भी हैं, जिनका इलाज जारी है।
4 of 10
घायलों से मिली आतिशी
- फोटो : अमर उजाला
पीड़ित परिवारों की मदद के लिए हमारे दो विधायक अस्पताल में ही मौजूद हैं। इस हादसे में जिन परिवारों ने अपनों को खोया, उनके प्रति मेरी संवेदनाएं हैं। ईश्वर सभी को यह दुःख सहने की शक्ति दें। आतिशी ने बताया कि एलएनजेपी अस्पताल में भारी पुलिस बल तैनात करने का आदेश दिया गया है। प्रारंभिक जांच से पता चला है कि ट्रेन की देरी के कारण प्लेटफॉर्म पर भीड़भाड़ के कारण भगदड़ मची।
5 of 10
ट्रेन में चढ़ने को लेकर मारामारी
- फोटो : पीटीआई
रेलवे ने नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर मची भगदड़ में मारे गए लोगों के लिए मुआवजे की घोषणा की
रेलवे ने रविवार को नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर मची भगदड़ में मारे गए लोगों के परिजनों को 10-10 लाख रुपये का मुआवजा देने की घोषणा की। रेलवे ने कहा कि गंभीर रूप से घायलों को 2.5 लाख रुपये और मामूली रूप से घायलों को एक लाख रुपये दिए जाएंगे।