नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर हुआ दर्दनाक हादसे को लेकर दिल्ली पुलिस व रेल प्रशासन आमने-सामने आ गया है। हादसे की वजह भी सामने आ गई है। दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़ के बाद की दिल दहलाने वाली तस्वीरें भी सामने आई हैं। भयावह तस्वीरें देख हर कोई स्तब्ध है।
जानकारी के अनुसार, नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर शनिवार रात ट्रेन में चढ़ने को लेकर भगदड़ मच गई। भगदड़ में 18 यात्रियों की दम घुटने से दर्दनाक मौत हो गई। अधिकारियों के अनुसार, प्लेटफॉर्म नंबर 14 और 15 पर प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ में जाने वाले यात्रियों की भीड़ क्षमता से बहुत अधिक हो गई थी।
2 of 10
नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भारी भीड़ के चलते भगदड़। कई लोग घायल
- फोटो : अमर उजाला
विशेष ट्रेन का एलान करने से बिगड़े हालात
प्रयागराज जाने वाली ट्रेनों का यात्री इंतजार कर रहे थे। प्रयागराज जाने वाले दो ट्रेन पहले से लेट थीं। इन ट्रेनों के यात्री प्लेटफार्म नंबर-14 पर इंतजार कर रहे थे। तभी रेल प्रशासन ने प्रयागराज के लिए नई दिल्ली से जाने के लिए विशेष ट्रेन का एलान कर दिया।
3 of 10
नई दिल्ली रेलवे स्टेशन हादसा
- फोटो : PTI
विशेष ट्रेन की घोषणा होते ही यात्री प्लेटफार्म नंबर 14 से 16 की तरफ भागने लगे। इससे भगदड़ मच गई। ट्रेन तक पहले पहुंचने के चक्कर में लोग एक-दूसरे को रौंदते रहे। लोग सीढ़ियों, प्लेटफार्म पर पटरियों पर भी गिर गए।
4 of 10
पीड़ित लोग
- फोटो : अमर उजाला
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि दो ट्रेन के लोग पहले से मौजूद थे। ये ट्रेन लेट हो गई थीं। इन ट्रेनों के आठ से दस हजार यात्री प्लेटफार्म पर मौजूद थे। ऐसे में नई ट्रेन की घोषणा हो गई। उस ट्रेन के भी छह हजार यात्री पहले से थे। ऐसे में प्लेटफार्म पर क्षमता से ज्यादा लोग एकत्रित हो गए।
5 of 10
ट्रेन में चढ़ने को लेकर मारामारी
- फोटो : पीटीआई
दिल्ली पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर हालत दोपहर तीन बजे से ही खराब होने शुरू हो गए थे। भीड़ में लोग आगे-पीछे भी नहीं हो पा रहे थे। ऐसे में उन्हें ट्रेन छूटने का डर भी था। ये भी भगदड़ का दूसरा कारण था।