{"_id":"6af523950aec357d360c15e7","slug":"aqi-crosses-500-in-five-areas-of-delhi-air-quality-also-poor-in-noida-ghaziabad-and-gurugram-2026-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदूषण से सांसों पर संकट: दिल्ली के पांच इलाकों में एक्यूआई 500 पार, नोएडा-गाजियाबाद और गुरुग्राम तक हवा खराब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदूषण से सांसों पर संकट: दिल्ली के पांच इलाकों में एक्यूआई 500 पार, नोएडा-गाजियाबाद और गुरुग्राम तक हवा खराब
Thu, 12 Nov 2026 07:56 AM IST
अनुज कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: अनुज कुमार
Updated Thu, 12 Nov 2026 07:56 AM IST
विज्ञापन
दिल्ली में प्रदूषण
- फोटो : अमर उजाला
दिल्ली में प्रदूषण से राहत मिलती नजर नहीं आ रही है। शहर के कई इलाकों में हवा की गुणवत्ता बेहद खराब बनी हुई है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार गुरुवार सुबह धौला कुआं के आसपास के इलाके में एयर क्वालिटी इंडेक्स 128 दर्ज किया। जिसे 'मध्यम' श्रेणी में रखा गया है। लेकिन वहीं दूसरी तरफ अक्षरधाम इलाके में स्मॉग की परत छाई हुई है। कई इलाकों में एक्यूआई का स्तर 500 के पार पहुंच गया है।
विज्ञापन
जहरीली हवा ने तोड़ा तीन साल का रिकॉर्ड
दिल्ली-एनसीआर की हवा में प्रदूषण का जहर केवल पराली जलाने और दिवाली के पटाखों से नहीं घुल रहा है। इस बार सर्दियों की शुरुआत ही पिछले तीन वर्षों के मुकाबले अधिक प्रदूषित रही। दिवाली से पहले के सप्ताह में दिल्ली का औसत पीएम2.5 स्तर 236 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर दर्ज किया गया।
विज्ञापन
यह 2025 की समान अवधि के मुकाबले करीब दोगुना और 2024 की तुलना में लगभग एक तिहाई अधिक था। सेंटर फॉर साइंस एंड एनवायरनमेंट (सीएसई) की ताजा रिपोर्ट ने प्रदूषण नियंत्रण के मौजूदा तरीकों पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। रिपोर्ट के अनुसार, पराली और पटाखे प्रदूषण बढ़ाने वाले कारक जरूर हैं, लेकिन दिल्ली की बिगड़ती हवा के पीछे सालभर जारी रहने वाला उत्सर्जन और पड़ोसी जिलों से आने वाला प्रदूषण भी बड़ी वजह है।
विज्ञापन
दिल्ली-एनसीआर में एक्यूआई
मॉडल टाउन (दिल्ली) - 523
रोहिणी (दिल्ली) - 505
सोनिया विहार (दिल्ली) - 525
आनंद पर्वत (दिल्ली)- 510
आनंद विहार (दिल्ली)- 521
इंदिरापुरम (गाजियाबाद) - 512
आईपी एक्सटेंशन (फरीदाबाद) - 519
नोएडा - 533
ग्रेटर नोएडा - 517
(नोट- यह आंकड़े सुबह 7:30 बजे के आसपास के हैं, जो एक्यआई डॉट इन से लिए गए हैं)
दिल्ली के बाद गुरुग्राम बना एनसीआर का दूसरा सबसे प्रदूषित शहर
दिल्ली में प्रदूषण से राहत मिलती नजर नहीं आ रही है। शहर के कई इलाकों में हवा की गुणवत्ता बेहद खराब बनी हुई है। सीपीसीबी के आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली के कई निगरानी केंद्रों पर प्रदूषण का स्तर 300 के पार दर्ज किया गया। वहीं, एक इलाके में यह 400 के पार पहुंच गया। इससे साफ है कि राजधानी के अलग-अलग हिस्सों में लोगों को प्रदूषित हवा में सांस लेनी पड़ रही है। आंकड़ों के अनुसार, कुल 54 निगरानी केंद्रों में से 27 केंद्रों पर प्रदूषण का स्तर 300 या उससे अधिक रहा। इनमें एक केंद्र पर यह 400 के पार पहुंच गया, जबकि 10 केंद्रों पर स्तर 350 से अधिक दर्ज किया गया। वहीं, 26 केंद्रों पर यह 300 से कम रहा। दिल्ली का समग्र आंकड़ा 282 दर्ज किया गया।