{"_id":"669342272622a710dd0ed0e1","slug":"sonipat-encounter-they-were-going-to-kill-a-doctor-in-gohana-after-he-refused-to-pay-extortion-money-2024-07-14","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Encounter: 'मैं तो मरीजों का इलाज करता हूं, पैसे क्यों दूं'; रंगदारी से इनकार पर डॉक्टर का कत्ल करने जा रहे थे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Encounter: 'मैं तो मरीजों का इलाज करता हूं, पैसे क्यों दूं'; रंगदारी से इनकार पर डॉक्टर का कत्ल करने जा रहे थे
Sun, 14 Jul 2024 09:03 AM IST
शाहरुख खान
पुरुषोत्तम वर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली
पुरुषोत्तम वर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शाहरुख खान
Updated Sun, 14 Jul 2024 09:03 AM IST
विज्ञापन
Sonipat Encounter
- फोटो : अमर उजाला
सोनीपत के खरखौदा में शुक्रवार रात मुठभेड़ में ढेर हुए तीनों बदमाश गोहाना में एक बड़े डॉक्टर की हत्या करने जा रहे थे। पुलिस कहना है कि भाऊ ने डॉक्टर से 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगी थी। डॉक्टर ने रंगदारी देने से मना करते हुए कहा था कि मैं तो मरीजों का इलाज करता हूं। पैसे क्यों दूं।
Sonipat encounter
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, अपराध शाखा ने भाऊ के 20 नंबरों को ट्रेस किया है। वह हर नए काम व साथियों को निर्देश देने के लिए नए सिम खरीदता है। इन नंबरों से पता लगा है कि भाऊ इस समय अमेरिका है, जबकि उसे पुर्तगाल में बताया जा रहा था। मारे गए तीनों शूटरों का इस्तेमाल भाऊ रंगदारी नहीं देने पर लोगों को धमकाने और हत्या के लिए करता था।
Sonipat encounter
- फोटो : अमर उजाला
दिल्ली के बर्गर किंग में शूटरों ने अमन को 38 गोलियां मारी थीं। भाऊ का कहना था कि अमन ने उसके भाई शक्ति की मुखबिरी की थी। बदला लेने के लिए अमन की हत्या की गई है। हालांकि, कहा जा रहा है कि पश्चिमी दिल्ली में वर्चस्व बनाने के लिए अमन की हत्या की गई थी, ताकि वह आसानी से रंगदारी वसूल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Sonipat encounter
- फोटो : अमर उजाला
अमन की हत्या के बाद हरिद्वार गए थे
अमन की हत्या करने के बाद शूटर बस में सवार होकर हरिद्वार चले गए थे। यहां पर उन्हें भाऊ ने निर्देश दिए थे कि हिसार में महेंद्र कार शोरूम पर फायरिंग करनी है। हिसार में फायरिंग करने के बाद शूटर अमृतसर चले गए। यहां से उज्जैन और फिर नासिक पहुंचे। ये रास्ते में लोगों से हॉटस्पॉट लेकर एक दूसरे की लोकेशन लेते थे।

ग्वालियर होते हुए वृंदावन पहुंच गए थे
पुलिस का कहना है कि तीनों शूटर नासिक से इंदौर आए फिर गुना और ग्वालियर होते हुए वृंदावन पहुंचे। यहां पर भाऊ ने इन्हें निर्देश दिए थे कि गोहाना में डाॅक्टर की हत्या करनी है। डॉक्टर ने रंगदारी देने से मना करते हुए बदतमीजी की है। डॉक्टर की दो दिन में हत्या करनी है। पुलिस ने इन्हें मथुरा में ट्रेस कर लिया था। भाऊ व उसके गिरोह पर मकोका लगा है। शूटरों को ढेर करने वाली टीम के पास मकोका का है।