फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

चिन्मयानंद से पूछा-इस वीडियो में जो शख्स दिखाई दे रहा है वह कौन हैं, स्वामी बोला-बस...

Sat, 21 Sep 2019 08:51 AM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शाहजहांपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शाहजहांपुर Published by: शाहरुख खान Updated Sat, 21 Sep 2019 08:51 AM IST
विज्ञापन
SIT Asked Swami Chinmayanand Who is the person seen in this video
स्वामी चिन्मयानंद - फोटो : अमर उजाला
एसआईटी ने तेल मालिश का वीडियो स्वामी चिन्मयानंद को दिखाया तो उन्होंने अपना गुनाह कुबूल कर लिया और कहा कि अपने किए पर वह शर्मिंदा हूं। एसआईटी के प्रमुख आईजी नवीन अरोड़ा ने बताया कि बयानों और साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की गई है। आईजी ने बताया कि बृहस्पतिवार शाम को उन्हें वह पेन ड्राइव भी मिल गई जिसमें कुछ वीडियो थे। पूरी टीम ने सारे वीडियो देखे और संबंधित लोगों से सवाल-जवाब किए। 



 
SIT Asked Swami Chinmayanand Who is the person seen in this video
पूर्व केंद्रीय मंत्री चिन्मयानंद - फोटो : PTI
तेल मालिश वाला वीडियो स्वामी चिन्मयानंद को दिखाकर उनसे पूछा गया कि इसमें जो शख्स दिखाई दे रहा है क्या वह हैं, इस पर स्वामी ने स्वीकार करते हुए कहा कि वह अपने किए पर शर्मिंदा हैं। उन्होंने बताया कि स्वामी चिन्मयानंद उर्फ कृष्णपाल सिंह पुत्र भुवनेश्वरी सिंह निवासी त्योराशि थाना परसपुर गोंडा पर धारा 376 सी, 354 डी, 342, 506 के तहत कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार किया गया। 
SIT Asked Swami Chinmayanand Who is the person seen in this video
छात्रा के दोस्त ने भी रंगदारी मांगने की बात कबूली 
एसआईटी प्रमुख नवीन अरोड़ा ने कहा कि स्वामी चिन्मयानंद से पांच करोड़ की रंगदारी मांगने के मामले में बयानों और साक्ष्यों के आधार पर तीन लोगों की गिरफ्तारी की गई है। छात्रा के दोस्त संजय आदि को वीडियो दिखाकर पूछा गया जिसमें रंगदारी मांगे जाने की स्वीकारोक्ति हो रही है और होटल में खाना खाने का वीडियो भी दिखाया गया तो संजय आदि ने भी इसे स्वीकार कर लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
SIT Asked Swami Chinmayanand Who is the person seen in this video
रंगदारी मांगने के मामले में नाम उजागर होने पर थाना तिलहर के गांव बंथरा निवासी संजय सिंह, गाजियाबाद के 301 रिजेंट ब्लॉक सुपरटेक स्टेट सेक्टर-9 कौशाम्बी निवासी सचिन सेंगर उर्फ सोनू व मिस-ए (पीड़ित छात्रा) के खिलाफ धारा 385, 506, 201, 35 व 67 ए आईटी एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए संजय, सचिन, विक्रम को गिरफ्तार कर लिया गया। बता दें कि चौक कोतवाली पुलिस ने 27 अगस्त को स्वामी चिन्मयानंद के खिलाफ पीड़ित छात्रा के पिता की ओर से अपहरण और जान से मारने की धमकी की रिपोर्ट दर्ज की थी। स्वामी से रंगदारी मांगे जाने के मामले की रिपोर्ट स्वामी के वकील ओम सिंह की ओर से 25 अगस्त को अज्ञात में दर्ज की थी। इन्हीं दोनों मामलों की विवेचना एसआईटी कर रही है।
विज्ञापन
SIT Asked Swami Chinmayanand Who is the person seen in this video
एसआईटी ने इस तरह जुटाए साक्ष्य
एसआईटी ने संबंधित लोगों के बयान लेने के साथ ही कॉलेज के हॉस्टल, घटनास्थल, एसएस लॉ कॉलेज, पीड़िता के घर आदि का निरीक्षण किया और विभिन्न संस्थानों, बैंकों से संबंधित जानकारियां लीं। दोनों घटनाओं में शामिल लोगों की लोकेशन, मौजूदगी, मोबाइल कॉल डिटेल, वाहनों की आवाजाही, टोल टैक्स बैरियर से जानकारी, रुकने के स्थानों से साक्ष्य और मोबाइल कंपनियों का डाटा, कॉलेज व बैंक के अभिलेख व अन्य जानकारियां कर संबंधितों पर कार्रवाई की।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed