4 नवंबर से शुरू हुए दिल्ली के सिग्नेचर ब्रिज पर शुक्रवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें बाइक सवार दो लोगों की मौत हो गई। सेल्फी के शौक ने एक बार फिर दो लोगों की जान ले ली। जानकारी के अनुसार आज सुबह बाइक सवार दो लोग सिग्नेचर ब्रिज से गुजर रहे थे और सेल्फी लेने के लिए वहां रुके और फिर जो हुआ उससे दो परिवारों में मातम पसर गया...
(सभी फोटोः अमर उजाला)
2 of 5
signature bridge accident
- फोटो : अमर उजाला
सेल्फी लेने जब दोनों वहां रुके तो इनकी बाइक डिवाइडर से टकराई और स्लिप हो गई। दोनों पुल के नीचे यमुना के पास रेत में जा गिरे जिससे इनकी मौत हो गई। इन दोनों की पहचान हिंदू राव अस्पताल के डॉक्टर के रूप में हुई है।
3 of 5
signature bridge accident
- फोटो : अमर उजाला
बता दें कि बाइक जहां टकराई थी वहीं एक बड़ा गैप था इसी वजह से बाइक रुकने की बजाय पुल के नीचे जा गिरी। यह हादसा आज सुबह 8 बजकर 50 मिनट पर हुआ। दोनों लड़कों की उम्र करीब 25 साल थी। दोनों युवक उस्मानपुर से तिमारपुर की तरफ जा रहे थे।
4 of 5
signature bridge accident
- फोटो : अमर उजाला
इनकी जेब से कोई आईडी नहीं मिली है, इसलिए फिलहाल इनकी पहचान नहीं हुई है। आशंका है कि हादसा स्पीड में सेल्फी लेने की वजह से हुआ।
5 of 5
signature bridge accident
- फोटो : अमर उजाला
इस पूरे हादसे में इन्हें इतनी ज्यादा चोट आई कि इनकी मौत हो गई। बता दें कि, सिग्नेचर ब्रिज का उद्घाटन जब से हुआ है यह लोगों के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। लोगों की सहूलियत के लिए बनाए गए इस पुल पर लोग पिकनिक मनाने और सेल्फी खिंचवाने पहुंच रहे हैं। परफेक्ट एंगल से फोटो लेने के चक्कर में लोग अपनी जान को भी जोखिम में डाल रहे हैं।