फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सेल्फी शौक या लापरवाही, सिग्नेचर ब्रिज पर गई दो डॉक्टरों की जान, देखें दर्दनाक हादसे की तस्वीरें

Fri, 23 Nov 2018 03:11 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 23 Nov 2018 03:11 PM IST
विज्ञापन
signature bridge accident 2 bike borne doctors died see photos is selfie the reason
signature bridge accident - फोटो : अमर उजाला
4 नवंबर से शुरू हुए दिल्ली के सिग्नेचर ब्रिज पर शुक्रवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें बाइक सवार दो लोगों की मौत हो गई। सेल्फी के शौक ने एक बार फिर दो लोगों की जान ले ली। जानकारी के अनुसार आज सुबह बाइक सवार दो लोग सिग्नेचर ब्रिज से गुजर रहे थे और सेल्फी लेने के लिए वहां रुके और फिर जो हुआ उससे दो परिवारों में मातम पसर गया... (सभी फोटोः अमर उजाला)
signature bridge accident 2 bike borne doctors died see photos is selfie the reason
signature bridge accident - फोटो : अमर उजाला

सेल्फी लेने जब दोनों वहां रुके तो इनकी बाइक डिवाइडर से टकराई और स्लिप हो गई। दोनों पुल के नीचे यमुना के पास रेत में जा गिरे जिससे इनकी मौत हो गई। इन दोनों की पहचान हिंदू राव अस्पताल के डॉक्टर के रूप में हुई है।

signature bridge accident 2 bike borne doctors died see photos is selfie the reason
signature bridge accident - फोटो : अमर उजाला

बता दें कि बाइक जहां टकराई थी वहीं एक बड़ा गैप था इसी वजह से बाइक रुकने की बजाय पुल के नीचे जा गिरी। यह हादसा आज सुबह 8 बजकर 50 मिनट पर हुआ। दोनों लड़कों की उम्र करीब 25 साल थी। दोनों युवक उस्मानपुर से तिमारपुर की तरफ जा रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
signature bridge accident 2 bike borne doctors died see photos is selfie the reason
signature bridge accident - फोटो : अमर उजाला

इनकी जेब से कोई आईडी नहीं मिली है, इसलिए फिलहाल इनकी पहचान नहीं हुई है। आशंका है कि हादसा स्पीड में सेल्फी लेने की वजह से हुआ। 

विज्ञापन
signature bridge accident 2 bike borne doctors died see photos is selfie the reason
signature bridge accident - फोटो : अमर उजाला

इस पूरे हादसे में इन्हें इतनी ज्यादा चोट आई कि इनकी मौत हो गई। बता दें कि, सिग्नेचर ब्रिज का उद्घाटन जब से हुआ है यह लोगों के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। लोगों की सहूलियत के लिए बनाए गए इस पुल पर लोग पिकनिक मनाने और सेल्फी खिंचवाने पहुंच रहे हैं। परफेक्ट एंगल से फोटो लेने के चक्कर में लोग अपनी जान को भी जोखिम में डाल रहे हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed