फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sidhu Moosewala Murder: मूसेवाला हत्याकांड में तिहाड़ का आया नाम तो जागा प्रशासन, अब गैंगस्टरों की बदली जाएगी जेल

Wed, 01 Jun 2022 02:10 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Wed, 01 Jun 2022 02:10 PM IST
विज्ञापन
Sidhu Moosewala murder case now tihar jail to shift gangsters in other jail
बरामद ऑल्टो कार व गायक सिद्धू मूसेवाला। - फोटो : अमर उजाला

पंजाब में गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बाद एक बार फिर तिहाड़ जेल सुर्खियों में है। तिहाड़ जेल नंबर-8 से हत्या की साजिश रचे जाने की बात सामने आने के बाद जेल प्रशासन भी हरकत में आ गया है। बहुत जल्द ही तिहाड़ में बंद गैंगस्टरों की जेल बदली जा सकती है। जेल संख्या 8 में बंद लॉरेंस बिश्नोई पर हत्या करवाने का आरोप है। आधिकारिक सूत्रों की माने तो लॉरेंस के साथ साथ अन्य गैंगस्टरों का जेल बदला जा सकता है। 

Sidhu Moosewala murder case now tihar jail to shift gangsters in other jail
lawrence bishnoi - फोटो : अमर उजाला

मूसेवाला की हत्या के बाद लॉरेंस के कनाडा में रहने वाले दोस्त गोल्डी बरार के फेसबुक पर जिम्मेदारी लेते ही उसके जेल से ऑपरेट करने का खुलासा हुआ। इसकी जानकारी मिलने के बाद जेल प्रशासन तुरंत हरकत में आया और सोमवार को जेलकर्मियों ने जेल नंबर-8 में लॉरेंस बिश्नोई और अन्य गैंगस्टर की सेल में तलाशी अभियान चलाया। जेल प्रशासन का कहना है कि सेल से कोई मोबाइल फोन नहीं मिला है।

Sidhu Moosewala murder case now tihar jail to shift gangsters in other jail
लॉरेंस विश्नोई - फोटो : अमर उजाला

जेल महानिदेशक संदीप गोयल ने इस मामले को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक की और सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की। साथ ही सोमवार को जेल पहुंचकर दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने लॉरेंस बिश्नोई से पूछताछ की।

विज्ञापन
विज्ञापन
Sidhu Moosewala murder case now tihar jail to shift gangsters in other jail
Sidhu Moose Wala murder Case - फोटो : अमर उजाला

हाल के दिनों में जेल से गैंगस्टरों के ऑपरेट करने की बात सामने आई है। जेल के आधिकारिक सूत्रों का कहना है कि इसके मद्देनजर जेल प्रशासन जल्द ही बड़ा कदम उठाने वाला है। सूत्रों का कहना है कि गैंगस्टर लॉरेंस के साथ जेल में बंद कई गैंगस्टरों की जेल बदली जा सकती है। इन गैंगस्टरों को तिहाड़ के अन्य जेल संख्या के अलावा रोहिणी और मंडोली जेल में भेजा जा सकता है। अधिकारियों का कहना है कि इसमें कुछ समय लग सकता है। क्योंकि एक ही जेल में एक गैंग और उसके विरोधी गैंग के बदमाश एक साथ बंद नहीं किए जा सकते हैं।

विज्ञापन
Sidhu Moosewala murder case now tihar jail to shift gangsters in other jail
Sidhu Moose Wala murder Case - फोटो : अमर उजाला

जेल में गैंगवार को रोकने के लिए जेल नियम के मुताबिक प्रशासन उन जेलों में किसी भी गैंग के बदमाश को नहीं भेजते, जहां उसके विरोधी गैंग के बदमाश बंद हैं। ऐसे में जेल में बंद बदमाशों और गैंगस्टरों की जानकारी लेने के बाद ही उनकी जेल बदली जाएगी। जेल महानिदेशक संदीप गोयल ने बताया कि जेल प्रशासन बीच-बीच में सुरक्षा और अन्य कारणों की वजह से बदमाशों का जेल बदलते रहते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed