महाराष्ट्र के वसई में दिल्ली पुलिस की टीम उस मकान तक पहुंची जहां श्रद्धा और आफताब किराए पर रहते थे। पुलिस सूत्रों के मुताबिक श्रद्धा और आफताब ने खुद को पति-पत्नी बताकर किराए पर कमरा लिया था। दिल्ली आने से पहले वसई के रीगल अपार्टमेंट मे श्रद्धा और आफताब रहते थे। रीगल अपार्टमेंट की मालकिन जयश्री पाटकर से आज दिल्ली पुलिस की टीम ने पूछताछ की है। फिलहाल दिल्ली पुलिस की एक टीम महाराष्ट्र में इस मामले की तफ्तीश में जुटी है। दिल्ली पुलिस रविवार को आफताब के घर पहुंची। पुलिस टीम ने सबूत जुटाने के लिए आफताब के घर तलाशी अभियान चलाया। छतरपुर स्थित आफताब के घर बाहर गली में दिल्ली पुलिस और अर्धसैनिक बल के जवान खड़े देखे गए। पुलिस ने यहां हत्या के सीन को रीक्रिएट किया। इससे पहले शनिवार को पुलिस ने आफताब के घर पहुंचकर फॉरेंसिक जांच के लिए उसके और श्रद्धा के कपड़े लिए थे।
{"_id":"6379da2f221aae55ec06f048","slug":"shraddha-murder-case-police-recreated-the-murder-scene-in-aftab-house","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Shraddha Murder Case: आफताब के घर में पुलिस ने किया हत्या का सीन रीक्रिएट, मकान मालिक से भी की पूछताछ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shraddha Murder Case: आफताब के घर में पुलिस ने किया हत्या का सीन रीक्रिएट, मकान मालिक से भी की पूछताछ
Sun, 20 Nov 2022 01:12 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: शाहरुख खान
Updated Sun, 20 Nov 2022 01:12 PM IST
Shraddha Murder Case
- फोटो : अमर उजाला
Shraddha Murder Case
- फोटो : अमर उजाला
रविवार यानि आज सुबह एक बार फिर से दक्षिण जिले के 100 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को फिर तलाशी अभियान में लगाया गया है। सुबह 6:00 बजे से तलाशी अभियान शुरू किया गया है।
Shraddha Murder Case
- फोटो : अमर उजाला
दक्षिण जिले के हर थाने से 10-10 पुलिसकर्मियों की एक टीम बनाई गई है। यह पुलिसकर्मी छह किलोमीटर के दायरे में फैले जंगल में श्रद्धा के शव के टुकड़ों की तलाश कर रहे हैं।
विज्ञापन
Shraddha Murder case
- फोटो : अमर उजाला
इससे पहले, शनिवार सुबह दिल्ली पुलिस की एक टीम आरोपी आफताब अमीन पूनावाला को लेकर मेटल डिटेक्टर के साथ गुरुग्राम पहुंची। पुलिस ने कई घंटे डीएलएफ फेज-2 के खाली प्लॉट और जंगलों की खाक छानी। पुलिस को आशंका है कि वारदात में इस्तेमाल हथियार को आफताब ने यहां ठिकाने लगाया है, लेकिन पुलिस को कामयाबी नहीं मिली और दोपहर बाद उसे खाली हाथ लौटना पड़ा।
Shraddha Murder case
- फोटो : अमर उजाला
मामले की जांच कर रहे एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि चूंकि छतरपुर पहाड़ी इलाके से जंगल बेहद नजदीक है, ऐसे में इस बात की ज्यादा संभावना है कि आफताब ने श्रद्धा की हत्या करने के बाद उसके शव के ज्यादातर टुकड़ों को महरौली के जंगल में ठिकाने लगाया हो। इसी वजह से पुलिस का फोकस महरौली इलाके में ज्यादा है।