फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'जहरीली' हुई राजधानी की हवा: दिल्ली में सर्दी बढ़ने के साथ ही सांसों का संकट बरकरार, जाने आज का AQI

Sun, 20 Nov 2022 10:09 AM IST
Digvijay Singh एएनआई, नई दिल्ली
एएनआई, नई दिल्ली Published by: Digvijay Singh Updated Sun, 20 Nov 2022 10:09 AM IST
सार

उत्तर भारत में ठंड के साथ प्रदूषण ने भी कहर बरपाना शुरू कर दिया है। तापमान में गिरावट के बाद दिल्ली और इसके आसपास के इलाकों में हवा का हाल बिगड़ता जा रहा है। दिल्ली में तापमान के लिहाज से रोज नए रिकॉर्ड बन रहे हैं।

विज्ञापन
AQI recorded in very poor category in Delhi, know the weather of Delhi NCR
'जहरीली' हुई राजधानी की हवा - फोटो : ANI

उत्तर भारत में लगातार पराली जलने का असर दिल्ली-एनसीआर की वायु गुणवत्ता पर पड़ रहा है। राजधानी दिल्ली की हवा की सेहत में सुधार होता नहीं दिख रहा है। दिल्ली की हवा में लोगों का दम घुट रहा है। दिल्ली में आज यानी रविवार को AQI 'बहुत खराब' श्रेणी में दर्ज किया गया। वायु मानक एजेंसियों के पूर्वानुमान के मुताबिक आज हवा की दिशा उत्तर-पश्चिम होने व सतही हवा की रफ्तार मध्यम होने की वजह से पराली के धुएं की हिस्सेदारी दिल्ली समेत एनसीआर के शहरों में बढ़ेगी।


 

AQI recorded in very poor category in Delhi, know the weather of Delhi NCR
दिल्ली में सर्दी बढ़ने के साथ ही सांसों का संकट - फोटो : ANI
उत्तर भारत में ठंड के साथ प्रदूषण ने भी कहर बरपाना शुरू कर दिया है। तापमान में गिरावट के बाद दिल्ली और इसके आसपास के इलाकों में हवा का हाल बिगड़ता जा रहा है। दिल्ली में तापमान के लिहाज से रोज नए रिकॉर्ड बन रहे हैं। SAFAR के मुताबिक, नोएडा में रविवार सुबह 7 बजे औसत AQI 328 दर्ज किया गया जो बेहद खराब श्रेणी में आता है और गुरुग्राम में ये 239 मापा गया।  
AQI recorded in very poor category in Delhi, know the weather of Delhi NCR
जलती पराली - फोटो : फाइल फोटो

केंद्र की वायु मानक संस्था सफर इंडिया के मुताबिक, पराली जलने की वजह से दिल्ली-एनसीआर के प्रदूषण में इसकी हिस्सेदारी 14 फीसदी रही। वहीं, पीएम 2.5 से छोटे कणों की पीएम 10 में 54 फीसदी हिस्सेदारी दर्ज की गई। पीएम 10 का स्तर 216 व पीएम 2.5 का स्तर 113 माइक्रोग्राम प्रतिघन मीटर रिकॉर्ड किया गया। सामान्य तौर पर पीएम 10 का स्तर 100 व पीएम 2.5 का स्तर 60 माइक्रोग्राम प्रतिघन मीटर से कम होने पर सुरक्षित श्रेणी में माना जाता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
AQI recorded in very poor category in Delhi, know the weather of Delhi NCR
पराली जलाता किसान। - फोटो : एएनआई

भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान (आईएआरआई) के आंकड़ों के अनुसार, पंजाब में शुक्रवार को 701 के मुकाबले शनिवार को 426 पराली जलाने की जानकारी मिली है। हालांकि, एक पूर्वानुमान एजेंसी SAFAR के अनुसार, दिल्ली के PM2.5 प्रदूषण में पराली का हिस्सा शनिवार को 14 प्रतिशत दर्ज हुआ । 

विज्ञापन
AQI recorded in very poor category in Delhi, know the weather of Delhi NCR
दिल्ली में AQI बहुत खराब श्रेणी में दर्ज - फोटो : ANI

दिल्ली- एनसीआर के एक स्थानीय नागरिक ने कहा कि प्रदूषण जीवन का हिस्सा बन गया है। अक्टूबर और नवंबर के महीनों में 10-15 दिनों के लिए हम दिल्ली और एनसीआर में उच्च स्तर के प्रदूषण के कारण बाहरी गतिविधियों की योजना कम बनाते हैं। 
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed