फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Shraddha Murder Case: आफताब ने ही की श्रद्धा की हत्या... पुलिस को अब तक नहीं मिला ऐसा कोई सबूत

Wed, 30 Nov 2022 02:37 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 30 Nov 2022 02:37 PM IST
विज्ञापन
Shraddha Murder Case Update: Delhi Police Get No Evidence Against Aftab Poonawalla News in Hindi
Shraddha murder case - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली पुलिस के पास अभी तक ऐसा सबूत नहीं जिससे यह साबित हो सके कि आरोपी आफताब ने श्रद्धा की हत्या की है। खुद को हाईटेक कहने वाली दिल्ली पुलिस अब सबूत जुटाने में लगी हुई है। पुलिस को अभी तक मिसिंग रिपोर्ट, हड्डियों के टुकड़े, मोबाइल, चाकू, टाइल से खून के धब्बे और ऑनलाइन सामान मंगाने जैसे सबूत मिले हैं, लेकिन इन सबूतों से यह नहीं कहा जा सकता कि आरोपी ने ही श्रद्धा की हत्या की है। पॉलीग्राफी टेस्ट और नार्को से भी यह सिद्ध नहीं होगा कि आफताब ने श्रद्धा की हत्या की है। पुलिस पॉलीग्राफी टेस्ट और नार्को टेस्ट इसलिए करा रही है कि हो सकता है पुलिस को कोई अहम सबूत जुटाने के लिए सुराग मिल जाए। दक्षिण जिला पुलिस सुराग हासिल करने के लिए दिन रात लगी हुई है। आरोपी आफताब शुरू से ही कह रहा है कि श्रद्धा उसे छोड़कर चली गई थी।

 
Shraddha Murder Case Update: Delhi Police Get No Evidence Against Aftab Poonawalla News in Hindi
Shraddha Murder Case - फोटो : फाइल फोटो
श्रद्धा हत्याकांड : आफताब का पॉलिग्राफी टेस्ट पूरा, कल से नार्को
वहीं, देश के बहुचर्तित श्रद्धा हत्याकांड के आरोपी आफताब अमीन पूनावाला का मंगलवार को पॉलिग्राफी टेस्ट पूरा हो गया। अब उसका रोहिणी स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर अस्पताल में एक दिसंबर से नार्को टेस्ट किया जाएगा। 

 
Shraddha Murder Case Update: Delhi Police Get No Evidence Against Aftab Poonawalla News in Hindi
Shraddha murder case - फोटो : अमर उजाला
दूसरी तरफ आफताब पर सोमवार को हुए हमले को देखते हुए रोहिणी स्थित फोरेंसिक साइंस लैब (एफएसएल) की मंगलवार को सुरक्षा बढ़ा दी गई थी। एफएसएल की सुरक्षा में भारी संख्या में बीएसएफ व स्थानीय पुलिस को तैनात किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Shraddha Murder Case Update: Delhi Police Get No Evidence Against Aftab Poonawalla News in Hindi
आरोपी आफताब को लैब ले जाती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली पुलिस अधिकारियों के अनुसार पॉलिग्राफी टेस्ट के आफताब को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मंगलवार सुबह करीब 9:30 बजे एफएसएल लाया गया। आफताब का मंगलवार को पॉलिग्राफी टेस्ट का बचा हुआ सत्र पूरा किया गया। इसमें उसके कुछ टेस्ट किए गए। 

 
विज्ञापन
Shraddha Murder Case Update: Delhi Police Get No Evidence Against Aftab Poonawalla News in Hindi
Shraddha Murder case - फोटो : अमर उजाला
पॉलिग्राफी के बचे हुए सत्र को नार्को का प्री-सत्र भी कहा जा सकता है। अब डॉ. भीमराव अंबेडकर अस्पताल की दूसरी मंजिल पर ओटी नंबर-दो में नार्को किया जाएगा। डॉ. नवीन कुमार की देखेरख में टेस्ट होगा। 

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed