{"_id":"63747f894b169d34d771542f","slug":"shraddha-murder-case-aftab-apologies-to-shraddha-father-said-sorry-uncle","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Shraddha Murder Case: श्रद्धा के पिता को देख आफताब बोला- 'सॉरी अंकल गलती हो गई, मैंने उसे...'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shraddha Murder Case: श्रद्धा के पिता को देख आफताब बोला- 'सॉरी अंकल गलती हो गई, मैंने उसे...'
Wed, 16 Nov 2022 11:49 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: शाहरुख खान
Updated Wed, 16 Nov 2022 11:49 AM IST
विज्ञापन
Shraddha Murder case
- फोटो : अमर उजाला
देश की राजधानी दिल्ली में लिव इन पार्टनर की हत्या मामले में महरौली पुलिस ने आरोपी आफताब को कोर्ट में पेश कर पांच दिन के रिमांड पर लिया है, ताकि श्रद्धा वालकर के शव के टुकड़ों को ढूंढा जा सके और पूरी साजिश का पर्दाफाश किया जा सके। पुलिस को सोमवार शाम तक शव के 35 टुकड़ों में से करीब 13 मिल गए हैं। सभी टुकड़े हड्डियों में रूप में मिल रहे हैं। आफताब पुलिस को ये कहकर गुमराह करता रहा कि झगड़ा होने के बाद श्रद्धा छोड़कर चली गई है। पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो उसने सच उगल दिया। आफताब को किसी तरह का पछतावा नहीं है। आरोपी युवक का कहना है कि दोनों एक-दूसरे पर संदेह करते थे। उसे शव को ठिकाने लगाने का आइडिया विदेशी क्राइम सीरियल डेक्सटर से आया था। पूछताछ के दौरान आरोपी आफताब ने श्रद्धा के पिता की ओर देखते हुए कहा कि सॉरी अंकल मुझसे गलती हो गई। मैंने आपकी बेटी की हत्या कर दी।
Trending Videos
मृतका श्रद्धा
- फोटो : सोशल मीडिया
दक्षिण जिले के अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त अंकित चौहान ने बताया कि श्रद्धा मलाड़, मुंबई में रहती थी और आफताब भी मुंबई का रहने वाला है। दोनों की बोंबल डेटिंग एप के जरिए दोस्ती हुई थी।
मृतका श्रद्धा
- फोटो : सोशल मीडिया
जल्द ही दोनों में प्यार हो गया और मुंबई में सहमति संबंधों में रहने लगे। कुछ समय बाद ही इनमें झगड़ा हो गया। ये एक-दूसरे पर संदेह करते थे। इस कारण इनमें झगड़ा होता रहता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
आरोपी आफताब और मृतका श्रद्धा
- फोटो : सोशल मीडिया
इनको लगा कि वह बाहर घूमने जाएंगे तो सब ठीक हो जाएगा। ये हिमाचल प्रदेश घूमने के बाद दिल्ली आ गए। 15 मई को इन्होंने छतरपुर, महरौली में किराए पर कमरा लिया।
विज्ञापन
मृतक श्रद्धा का फाइल फोटो और आरोपी आफताब
- फोटो : अमर उजाला
तीसरे दिन ही 18 मई को इनमें झगड़ा हो गया और आफताब ने एक हाथ से श्रद्धा का मुंह दबाया। जब श्रद्धा चिल्लाने लगी तो आरोपी ने दूसरे हाथ से उसकी गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद उसने शव को बाथरूम में रखा।