{"_id":"6af32c1fa7ce9e0ae40adfd0","slug":"provide-facilities-at-chhath-ghats-rather-than-offering-advice-against-holding-demonstrations-devendra-yadav-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-162756-2026-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"छठ घाटों पर सुविधाएं दें, प्रदर्शन से रोकने की नसीहत नहीं : देवेंद्र यादव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छठ घाटों पर सुविधाएं दें, प्रदर्शन से रोकने की नसीहत नहीं : देवेंद्र यादव
विज्ञापन
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने भाजपा सरकार को निशाने पर लिया
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने छठ पूजा के दौरान विरोध प्रदर्शन नहीं करने की भाजपा की अपील पर सवाल उठाया है। उन्होंने कहा कि सरकार को विपक्षी दलों को नसीहत देने के बजाय छठ घाटों पर सुविधाएं उपलब्ध कराने पर ध्यान देना चाहिए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि घाटों पर स्वच्छ पानी, सफाई और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं हुए तो कांग्रेस सड़कों पर उतरेगी।
देवेंद्र यादव ने कहा कि दिल्ली भाजपा अध्यक्ष सह केंद्रीय राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा ने राजनीतिक दलों से 14 से 16 नवंबर के दौरान विरोध प्रदर्शन रोकने की अपील की है। इसके बजाय भाजपा सरकार को सुरक्षित और स्वस्थ वातावरण सुनिश्चित करना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि दिवाली से ही लोग जहरीली हवा में सांस लेने को मजबूर हैं।
उन्होंने यमुना के प्रदूषित पानी का मुद्दा उठाते हुए कहा कि करोड़ों खर्च होने के बावजूद छठ श्रद्धालुओं को स्वच्छ जल उपलब्ध नहीं कराया जा रहा है। आउटर रिंग रोड से इंद्रलोक तक मुनक नहर के किनारे प्रस्तावित 11 किलोमीटर लंबे छठ घाट पर भी उन्होंने सवाल उठाए। उनका कहना है कि घाट बनाने के साथ वहां साफ पानी, महिलाओं के लिए कपड़े बदलने के कमरे, मोबाइल शौचालय, सीसीटीवी कैमरे, अग्निशमन व्यवस्था और चौबीस घंटे सफाई दल की तैनाती जरूरी है।