{"_id":"6af3320bbd00f0d5c604d988","slug":"akshardhams-annakut-adorned-with-1256-varieties-of-dishes-delhi-ncr-news-c-503-1-del1005-3080-2026-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: 1,256 तरह के व्यंजनों से सजा अक्षरधाम का अन्नकूट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: 1,256 तरह के व्यंजनों से सजा अक्षरधाम का अन्नकूट
विज्ञापन
रंगोली, दीपों और फूलों से जगमगाया मंदिर परिसर
संवाद न्यूज एजेंसी
पूर्वी दिल्ली। स्वामीनारायण अक्षरधाम मंदिर में मंगलवार को गोवर्धन पूजा और अन्नकूट महोत्सव श्रद्धा के साथ मनाया गया। इस मौके पर 1,256 शुद्ध सात्विक व्यंजनों का भोग लगाया गया। देश के कई हिस्सों से पहुंचे श्रद्धालुओं ने मंदिर परिसर में सजे अन्नकूट के दर्शन कर सुख-समृद्धि की कामना की। पूरे मंदिर परिसर को रंगोलियों, दीपों और आकर्षक पुष्पों से सजाया गया। रोशनी से नहाए मंदिर परिसर में उत्सव का विशेष माहौल देखने को मिला।
कार्यक्रम सुबह 11 बजे वैदिक षोडशोपचार विधि से गोवर्धन पूजा के साथ शुरू हुआ। मंदिर में गोवर्धन पर्वत की प्रतीकात्मक प्रतिकृति तैयार की गई। पूजन संपन्न होने के बाद दोपहर 12 बजे श्रद्धालुओं के लिए अन्नकूट दर्शन खोल दिए गए। भगवान को घेवर, लड्डू, पेड़ा, हलवा जैसी मिठाइयों के साथ-साथ सेव-मठरी, सब्जियां, दालें, चावल के पकवान, फल, पेय पदार्थ आदि अर्पित किए गए।
अक्षरधाम मंदिर के मुख्य कार्यवाहक संत मुनिवत्सल दास ने कहा कि अन्नकूट भगवान के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का प्रतीक है। इस अवसर पर महंतस्वामी महाराज ने अनुयायियों को नववर्ष की शुभकामनाएं दीं।