Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Namo Bharat to run 32 additional trips today for Bhai Dooj

Delhi NCR News: भाई दूज पर आज नमो भारत लगाएगी 32 अतिरिक्त फेरे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 10 Nov 2026 07:08 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नई दिल्ली। भाई दूज पर बुधवार को यात्रियों की संभावित भीड़ को देखते हुए दिल्ली-मेरठ कॉरिडोर पर नमो भारत ट्रेन 32 अतिरिक्त फेरे लगाएगी। वहीं, दिल्ली मेट्रो पहले से बढ़ाए गए 20 अतिरिक्त फेरों के साथ परिचालन करेगी। दिल्ली परिवहन निगम (डीटीसी) भी अपनी पूरी क्षमता के साथ बसें चलाएगा। एनसीआरटीसी के अनुसार, नमो भारत ट्रेनों की उपलब्धता 10 मिनट से भी कम के अंतराल पर होगी। फिलहाल प्रदूषण को देखते हुए ट्रेन 20 अतिरिक्त फेरे लगा रही हैं।

दिल्ली में ग्रेप 3 लगने के बाद मेट्रो ने 20 फेरे (40) ट्रेन बढ़ा दी थीं। भाई दूज को देखते हुए डीएमआरसी ने इसे जारी रखा है। डीटीसी ने भी 4 नवंबर को अपनी सभी 6,858 बसें सड़कों पर उतारी थीं। इसमें 5,088 इलेक्ट्रिक बसें और 1,770 सीएनजी बसें हैं। डीटीसी का बसों की उपलब्धता बनाए रखने पर जोर रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed