{"_id":"63746542371673140e1dc98c","slug":"shraddha-murder-case-accused-aftab-has-another-friend-living-in-delhi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Shraddha Case: जब फ्रिज में थे श्रद्धा के टुकड़े... तब आफताब से मिलने आई थी एक महिला, ऑनलाइन मंगाया था यह सामान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shraddha Case: जब फ्रिज में थे श्रद्धा के टुकड़े... तब आफताब से मिलने आई थी एक महिला, ऑनलाइन मंगाया था यह सामान
Wed, 16 Nov 2022 09:51 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: शाहरुख खान
Updated Wed, 16 Nov 2022 09:51 AM IST
विज्ञापन
Shraddha Murder case
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रद्धा हत्याकांड के आरोपी आफताब अमीन पूनावाला ने सनसनीखेज खुलासा किया है। आफताब रोजाना शव के टुकड़ों को महरौली और छतरपुर के जंगलों में ठिकाने लगाने से पहले आरोपी एक दिन पहले फेंके गए टुकड़ों को जरूर देखकर आता था। आरोपी यह तसल्ली करता था कि फेंके गए टुकड़े नष्ट हुए या नहीं। उन्हें नष्ट होने पर वह सुकून महसूस करता था। पुलिस की पूछताछ में उसने यह बात स्वीकार की है। आरोपी ने पुलिस को बताया कि श्रद्धा के शव को ठिकाने लगाने के बाद उसने फ्लैट बदल दिया था। आरोपी ने पुलिस पूछताछ में खुलासा किया है कि उसने श्रद्धा के खून को टॉयलेट में बहाया था। आरोपी ने पहले श्रद्धा के हाथों की कलाई काटी थीं। उसने दोनों हाथ और दोनों पैरों के तीन-तीन टुकड़े किए थे।
Shraddha walker murder case
- फोटो : अमर उजाला
उससे पूछताछ का दौर निरंतर जारी है। इस बीच पुलिस मंगलवार को भी उसे जंगल लेकर गई तथा कुछ और टुकड़े बरामद करने का प्रयास किया, लेकिन इसमें सफलता हाथ नहीं लगी।
श्रद्धा (फाइल फोटो)
- फोटो : सोशल मीडिया
पुलिस की जांच में ये बात भी सामने आई है कि आरोपी की दिल्ली में ही एक और महिला दोस्त रहती है। इस महिला दोस्त के वह लगातार संपर्क में था।
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रद्धा (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
ये महिला दोस्त आफताब से उस समय मिलने गई थी, जब श्रद्धा के शव के टुकड़े फ्रिज में रखे थे। आरोपी ने 25300 रुपये में फ्रिज खरीदा था। फ्रिज की डिलीवरी रात के समय हुई थी। आरोपी ने जानबूझकर डिलीवरी के लिए रात का समय चुना था।
विज्ञापन
आरोपी आफताब
- फोटो : अमर उजाला
औजार लाने के दौरान हो गया था घायल
आरोपी शव के टुकड़े करने के लिए औजार लेने के लिए महरौली मार्केट गया था। उसने मार्केट से आरी, चॉपर, तीन ब्लेड, बैग व अन्य सामान खरीदा था। औजार लाते हुए वह घायल हो गया था। चॉपर से उसके हाथ में काफी बड़ा कट लग गया था। आरोपी इसका इलाज कराने महरौली के एक स्थानीय डॉक्टर के पास गया। दक्षिण जिले के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि आरोपी के हाथ में चोट का निशान है। डाक्टर ने भी इसकी पुष्टि की है।
आरोपी शव के टुकड़े करने के लिए औजार लेने के लिए महरौली मार्केट गया था। उसने मार्केट से आरी, चॉपर, तीन ब्लेड, बैग व अन्य सामान खरीदा था। औजार लाते हुए वह घायल हो गया था। चॉपर से उसके हाथ में काफी बड़ा कट लग गया था। आरोपी इसका इलाज कराने महरौली के एक स्थानीय डॉक्टर के पास गया। दक्षिण जिले के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि आरोपी के हाथ में चोट का निशान है। डाक्टर ने भी इसकी पुष्टि की है।