फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शीला दीक्षित ने पांच जुलाई को दिल्लीवासियों के लिए किए थे दो ट्वीट, पढ़ें क्या थीं आखिरी लाइनें

Sun, 21 Jul 2019 10:39 AM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 21 Jul 2019 10:39 AM IST
विज्ञापन
Sheila Dikshit had two tweets on 5 July on Union Budget 2019
शीला दीक्षित का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित का शनिवार को निधन हो गया। वह लंबे समय से बीमार थीं। शीला दीक्षित को शनिवार को सुबह बीमार होने के चलते एस्कॉर्ट अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उन्होंने अंतिम सांस ली। शीला दीक्षित वर्तमान समय में दिल्ली कांग्रेस की अध्यक्ष थीं। शीला दीक्षित के निधन की खबर से हर कोई हैरान रह गया। शीला दीक्षित के अचानक निधन से कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। शीला दीक्षित पंद्रह साल तक दिल्ली की मुख्यमंत्री रहीं।
Sheila Dikshit had two tweets on 5 July on Union Budget 2019
शनिवार दोपहर जैसे ही शीला दीक्षित की हार्टअटैक से मौत की खबर फ्लैश हुई, हर कोई हैरान रह गया। फेसबुक पोस्ट और ट्वीट के माध्यम से शीला दीक्षित का यूं चले जाना यूजर्स को हैरान कर गया। हर कोई शीला दीक्षित की हार्ट अटैक से मौत को सोशल मीडिया के माध्यम से क्रॉस चैक करता रहा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि शीला दीक्षित ने दिल्ली के विकास में उल्लेखनीय योगदान दिया है। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से लेकर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल समेत अन्य नेताओं ने भी श्रद्धांजलि दी है। 
Sheila Dikshit had two tweets on 5 July on Union Budget 2019
शीला दीक्षित का आखिरी ट्वीट - फोटो : सोशल मीडिया
शीला दीक्षित ने दिल्लीवासियों के हित में आखिरी ट्वीट पांच जुलाई को किया था। उन्होेंने केंद्रीय बजट पर ट्वीट करते हुए केंद्र सरकार को घेरा था। पांच जुलाई को किए आखिरी ट्वीट में केंद्रीय बजट पर दीक्षित ने लिखा था कि आम बजट लोगों को निराश करने वाला था। देश की राजधानी दिल्ली को बजट में कुछ नहीं दिया गया है। उन्होंने यह भी लिखा था कि पिछले कुछ बजट में दिल्ली को कुछ नहीं दिया गया है। मुझे उम्मीद है कि बजट में दिल्ली के हितों की अच्छी तरह से देखभाल की जाएगी। लेकिन ऐसा नहीं हुआ। 
 


 


 
विज्ञापन
विज्ञापन
Sheila Dikshit had two tweets on 5 July on Union Budget 2019
शीला दीक्षित का अचानक निधन कांग्रेस के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। शीला दीक्षित 1998 से लेकर 2013 तक पंद्रह साल तक दिल्ली की मुख्यमंत्री रहीं। उत्तर प्रदेश में 2017 में हुए विधानसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस ने उन्हें अपना मुख्यमंत्री पद का दावेदार भी घोषित किया था हालांकि चुनाव प्रचार के अंतिम चरण में उनका नाम वापस ले लिया गया था। 2014 में दीक्षित को केरल का राज्यपाल बनाया गया था। गत लोकसभा चुनाव से पहले वह प्रदेश अध्यक्ष चुनी गईं और उत्तर-पूर्वी दिल्ली लोकसभा क्षेत्र से चुनाव भी लड़ा, हालांकि अपने राजनीतिक जीवन के अंतिम चुनाव में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी से उन्हें हार का सामना करना पड़ा। 
विज्ञापन
Sheila Dikshit had two tweets on 5 July on Union Budget 2019
दिल्ली को हरियाली से किया गुलजार
अभिनेत्री रिचा चड्ढा ने लिखा, जो भी दिल्ली में बड़ा हुआ है उसे शीला दीक्षित का जाना पर्सनल लॉस जैसा लगेगा। मेरे कॉलेज के दिनों में दिल्ली की हरियाली सही मायनों में 300 फीसदी बढ़ी। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे। परिवार के लिए संवेदना। वहीं, रवीना टंडन ने भी ट्वीट करके दुख जताया। उन्होंने लिखा कि आदर और प्रार्थना। परिवार के लिए सांत्वना। बेहद प्यार की जाने वालीं और सम्माननीय सीएम थीं। अपने कार्यकाल के दौरान सकारात्मक और दिखाई देने वाला बदलाव दिल्ली में लाईं। रेस्ट इन पीस ओम शांति। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed