{"_id":"5b32608c4f1c1bf67a8b7432","slug":"shailja-murder-case-after-major-nikhil-upset-about-career-in-delhi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"शैलजा हत्याकांड के बाद इस वजह से परेशान था आरोपी मेजर निखिल, चकमा देने के लिए चली थी ये चाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शैलजा हत्याकांड के बाद इस वजह से परेशान था आरोपी मेजर निखिल, चकमा देने के लिए चली थी ये चाल
Wed, 27 Jun 2018 09:35 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो,अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 27 Jun 2018 09:35 AM IST
विज्ञापन
1 of 6
shailza murder
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
शैलजा की हत्या करने के बाद मेजर निखिल हांडा अपने कैरियर को लेकर काफी चिंतित हो गया था। हत्या करने के बाद तनाव की स्थिति में वह अपनी पत्नी व बच्चे से मिलने आरआर अस्पताल पहुंचा। वहां पत्नी से झगड़ा कर वह घर के लिए निकला।
2 of 6
shailza murder
- फोटो : अमर उजाला
घर पहुंचकर निखिल ने पहले अपने भाई, बाद में सीआर पार्क में रहने वाले चाचा को हत्याकांड के बारे में बता दिया। पुलिस सूत्रों की मानें तो दोनों ने उससे पुलिस के सामने समर्पण करने के लिए कहा था। निखिल इसके लिए तैयार नहीं हुआ और दक्षिणी दिल्ली के एक बड़े वकील के घर पहुंच गया।
3 of 6
shailza murder
- फोटो : अमर उजाला
वकील से कई घंटे की मुलाकात के दौरान निखिल ने सभी कानूनी पहलुओं पर चर्चा की और वहां से निकल गया। निखिल ने पुलिस को बताया कि वकील ने भी उससे सरेंडर करने के लिए कहा था। दिल्ली पुलिस की जांच को देखते हुए उसने सेना के अधिकारियों के सामने सरेंडर करने का मन बनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
shailza murder
- फोटो : अमर उजाला
इसके लिए प्लान तैयार करने के लिए वह मेरठ निकल गया। निखिल का कहना है कि उसके दिमाग में उस समय काफी उथल-पुथल थी। निखिल का कहना है कि उसे बिल्कुल भी यकीन नहीं था कि दिल्ली पुलिस इतनी जल्दी उस तक पहुंच जाएगी। पुलिस सूत्रों का कहना है कि निखिल बता रहा है कि वह सेना के सामने सरेंडर कर कुछ दिन तक पुलिस की कार्रवाई से बच सकता था, लेकिन उसके प्लान पर पानी फिर गया।
विज्ञापन
5 of 6
shailza murder
- फोटो : अमर उजाला
सीसीटीवी चेक होने की थी जानकारी
दिल्ली पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि आरोपी ने बेहद प्रोफेशनल तरीके से पुलिस को चकमा देने का प्रयास किया था। उसे अच्छी तरह पता था कि पुलिस रास्ते के टोल पर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज चेक करेगी।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।