फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शाहीन बाग : दादियां बोलीं- चाहे गोली मार दो लेकिन बिना सीएए वापस लिए एक इंच भी पीछे नहीं हटेंगे

Thu, 20 Feb 2020 09:28 AM IST
अवधेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अवधेश कुमार Updated Thu, 20 Feb 2020 09:28 AM IST
विज्ञापन
Shaheen bagh Grannies says Even if shot but will not move back an inch over Caa and nrc
प्रदर्शनकारी - फोटो : अमर उजाला
सीएए के खिलाफ 15 दिसंबर से रास्ता घेरकर चल रहे प्रदर्शन का हल निकालने के लिए बुधवार को सुप्रीम कोर्ट की ओर से गठित मध्यस्थता पैनल शाहीन बाग पहुंचा। पैनल में शामिल सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता संजय हेगड़े और साधना रामचंद्रन ने दोपहर में प्रदर्शनकारियों से बातचीत की। 

 
Shaheen bagh Grannies says Even if shot but will not move back an inch over Caa and nrc
शाहीन बाग की दादियां - फोटो : Amar Ujala
दोनों अधिवक्ताओं ने सुप्रीम कोर्ट का आदेश लोगों को सुनाया और कहा कि वे बातचीत कर मसले का हल निकालने आए हैं। संजय और साधना ने मीडिया की मौजूदगी में बातचीत करने से इनकार कर दिया। मीडिया को अलग कर महिलाओं से बातचीत की गई। 
Shaheen bagh Grannies says Even if shot but will not move back an inch over Caa and nrc
शाहीन बाग में प्रदर्शन में शामिल महिलाएं - फोटो : अमर उजाला
इस दौरान शाहीन बाग की चर्चित दादियों और अन्य प्रदर्शनकारियों ने कहा कि बगैर सीएए वापस लिए वे एक इंच भी पीछे नहीं हटेंगे। चाहे कोई उनको गोली ही क्यों न मार दे। करीब दो घंटे यहां बिताने के बाद संजय हेगड़े व साधना रामचंद्रन बृहस्पतिवार को दोबारा आने की बात कहकर लौट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Shaheen bagh Grannies says Even if shot but will not move back an inch over Caa and nrc
शाहीन बाग प्रदर्शन में बैठीं महिलाएं - फोटो : अमर उजाला
सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद बुधवार को दोपहर करीब 2:45 बजे संजय हेगड़े और साधना रामचंद्रन शाहीन बाग पहुंचे। मंच पर आने से पहले संजय ने कहा कि मीडिया को यहां से हटाया जाए। कुछ देर जद्दोजहद के बाद मीडिया को हटाकर वार्ता हुई। पुलिस की मौजूदगी में दोनों अधिवक्ता मंच पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि रोड ब्लॉक करना, ट्रैफिक रोकना सही नहीं है। 
विज्ञापन
Shaheen bagh Grannies says Even if shot but will not move back an inch over Caa and nrc
शाहीन बाग में प्रदर्शनकारी - फोटो : अमर उजाला
इस मसले का हल ऐसा निकाला जाए, जो दूसरे लोगों के लिए नजीर बन जाए। महिलाओं ने इस दौरान प्रदर्शनकारियों की देशभक्ति को लेकर सवाल उठाने पर नाराजगी जताई। शाम करीब 5 बजे लौटते समय संजय हेगड़े ने कहा कि वे सबकी बातें सुनकर बहुत प्रभावित हुए हैं। हम लोग बातचीत से इस मसले का हल जरूर निकाल लेंगे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed