फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शाहीन बाग: गोली चलाने के बाद कपिल गुर्जर बोला- यहां सिर्फ हिंदुओं की चलेगी, ‘जय श्रीराम’

Sun, 02 Feb 2020 10:32 AM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 02 Feb 2020 10:32 AM IST
विज्ञापन
shaheen bagh firing Case Accused Kapil Gurjar says Our country is Hindu nation
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली के शाहीन बाग में धरने पर बैठी भीड़ पर तीन दिन में दूसरी बार फायरिंग करने की कोशिश की गई। शनिवार को प्रदर्शन स्थल से करीब 150 मीटर दूर पुलिस बेरिकेड के पास एक युवक ने सांप्रदायिक नारेबाजी करते हुए हवा में दो गोलियां चलाईं। गनीमत रही कि गोली किसी को नहीं लगी। 
shaheen bagh firing Case Accused Kapil Gurjar says Our country is Hindu nation
कपिल गुर्जर - फोटो : Amar Ujala
फायरिंग करते ही वहां मौजूद पुलिसकर्मियों और सीआरपीएफ के जवानों ने युवक को दबोच लिया और सरिता विहार थाने ले गए। उसके पास से एक अवैध पिस्टल मिली है। उधर, घटना के बाद शाहीन बाग में अफरातफरी का माहौल बन गया और लोगों की भारी भीड़ जुट गई। 
shaheen bagh firing Case Accused Kapil Gurjar says Our country is Hindu nation
कपिल गुर्जर - फोटो : ANI
उत्तेजित भीड़ ने दिल्ली पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और राष्ट्र गान गाकर अपना विरोध जताया। एहतियात के तौर पर शाहीन बाग में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस के मुताबिक, फायरिंग करने वाले आरोपी की पहचान पूर्वी दिल्ली के दल्लूपुरा गांव निवासी कपिल गुर्जर के रूप में की गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
shaheen bagh firing Case Accused Kapil Gurjar says Our country is Hindu nation
फायरिंग करने वाला शख्स कपिल गुर्जर - फोटो : ANI
प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि कपिल शनिवार शाम बेरीकेड के पास पहुंचा और ‘जय श्रीराम’, ‘हिंदू राष्ट्र जिंदाबाद’, ‘हमारा देश हिंदू राष्ट्र है’ जैसे नारे लगाने लगा। उसने ‘हमारे देश में और किसी की नहीं चलेगी, सिर्फ हिंदू की चलेगी’ कहा और किसी के कुछ समझने से पहले ही पिस्टल निकालकर हवा में दो गोलियां चला दीं। इससे पहले कि प्रदर्शन में मौजूद लोग कपिल के पास पहुंचते, पुलिस व सुरक्षा कर्मियों ने उसे काबू कर लिया। उसे कार में बिठाकर सरिता विहार थाने लाया गया। घटनास्थल से दो खोखे बरामद हुए हैं। दक्षिणपूर्व दिल्ली के पुलिस उपायुक्त चिन्मय बिस्वाल के मुताबिक, फिलहाल कपिल से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
shaheen bagh firing Case Accused Kapil Gurjar says Our country is Hindu nation
कपिल गुर्जर ने की फायरिंग - फोटो : अमर उजाला
शाहीन बाग प्रदर्शन के खिलाफ तीसरी वारदात
शाहीन बाग में नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के खिलाफ चल रहे प्रदर्शन के खिलाफ यह तीसरी वारदात है। बृहस्पतिवार को भी प्रदर्शनकारियों के जामिया से राजघाट तक पैदल मार्च निकालने के दौरान जेवर निवासी नाबालिग लड़के ने भीड़ पर गोली चला दी थी। इस घटना में एक युवक घायल हो गया था। इससे करीब एक सप्ताह पूर्व शाहीन बाग में प्रदर्शनकारियों के बीच एक स्थानीय ठेकेदार हाजी लुकमान पिस्टल लेकर घुस गया था। उसने गाली-गलौज करते हुए महिलाओं को प्रदर्शन खत्म करने की धमकी दी थी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed