फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शाहीन बाग गोलीकांड: गोलीबाज कपिल गुर्जर के पिता इस पार्टी के टिकट पर चुके हैं चुनाव

Sun, 02 Feb 2020 10:15 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 02 Feb 2020 10:15 AM IST
विज्ञापन
shaheen bagh firing Case Accused Kapil Gurjar father has contested on this party ticket
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली के शाहीन बाग में धरने पर बैठी भीड़ पर तीन दिन में दूसरी बार फायरिंग करने की कोशिश की गई। शनिवार को प्रदर्शन स्थल से करीब 150 मीटर दूर पुलिस बेरिकेड के पास एक युवक ने सांप्रदायिक नारेबाजी करते हुए हवा में दो गोलियां चलाईं। गनीमत रही कि गोली किसी को नहीं लगी। फायरिंग करते ही वहां मौजूद पुलिसकर्मियों और सीआरपीएफ के जवानों ने युवक को दबोच लिया और सरिता विहार थाने ले गए। उसके पास से एक अवैध पिस्टल मिली है। 
shaheen bagh firing Case Accused Kapil Gurjar father has contested on this party ticket
कपिल गुर्जर - फोटो : अमर उजाला
फायरिंग करने वाले आरोपी की पहचान पूर्वी दिल्ली के दल्लूपुरा गांव निवासी कपिल गुर्जर के रूप में की गई है। कपिल गुर्जर का परिवार उसके शाहीन बाग में जाकर गोली चलाने की खबर से काफी हैरान है। परिजनों का कहना है कि उन्हें टीवी से ही यह खबर मिली। कपिल के पिता गजे सिंह गुर्जर वर्ष 2012 में बहुजन समाज पार्टी के टिकट पर नगर निगम में पार्षद का चुनाव लड़ चुके हैं। इसमें उन्हें हार मिली थी। उधर, पुलिस सूत्रों का कहना है कि उसके पास से मिली पिस्टल बढ़िया क्वालिटी की है। 
shaheen bagh firing Case Accused Kapil Gurjar father has contested on this party ticket
कपिल गुर्जर ने की फायरिंग - फोटो : अमर उजाला
इससे लगातार कई गोलियां चलाई जा सकती हैं। कपिल के परिजनों के मुताबिक, शाहीन बाग में 48 दिन से सड़क बंद होने की वजह से वह काफी परेशान था। परिवार की सारी रिश्तेदारी इसके आसपास के गांवों में ही है। इससे उनके परिवार को वहां आने-जाने में दिक्कत हो रही है। इसके अलावा, अन्य लाखों लोग भी रास्ता बंद होने से परेशान हैं। कपिल ने गोली क्यों चलाई और वह पिस्टल कहां से लाया, परिवार को इसकी कोई जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
shaheen bagh firing Case Accused Kapil Gurjar father has contested on this party ticket
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया - फोटो : अमर उजाला
जानकारी के अनुसार, 23 वर्षीय कपिल गुर्जर पूर्वी दिल्ली के दल्लूपुरा गांव में रहता है। वह पिता गजे सिंह, मां उर्मिला, बड़े भाई सचिन, पत्नी अनीता और करीब डेढ़ साल की बेटी शिवानी के साथ रहता है। उसका विवाह करीब 3 साल पहले हुआ था। पिता की गांव में ही दूध की डेयरी है। कपिल पिता के साथ इसमें ही काम करता है। 12वीं कक्षा पास करने के बाद वह ओपन कॉलेज से ग्रेजुएशन भी कर रहा है। पिता गजे सिंह ने बताया कि दोपहर 12 बजे तक वह घर पर ही था। इसके बाद वह कब घर से निकला, उन्हें इसकी जानकारी नहीं है। बड़े भाई सचिन ने बताया कि कपिल धार्मिक प्रवृत्ति का है। हर साल वह कांवड़ लेने के लिए हरिद्वार जाता है। शाम करीब 4 बजे उसने टीवी चलाया तो भाई के शाहीन बाग जाकर गोली चलाने का पता चला।
 
विज्ञापन
shaheen bagh firing Case Accused Kapil Gurjar father has contested on this party ticket
कपिल गुर्जर - फोटो : ANI
सचिन के मुताबिक, कपिल का अपराध से कभी कोई रिश्ता नहीं रहा। कई बार उसने शाहीन बाग में सरिता विहार-नोएडा रोड बंद होने पर परेशानी का जिक्र किया था। उनकी सभी रिश्तेदारी मीठापुर, जैतपुर, बदरपुर, आली गांव व आसपास के इलाकों में हैं। रोड बंद होने के कारण उन्हें दिक्कत हो रही है। सचिन के मुताबिक, कपिल के ऐसा करने पर पूरा परिवार ही नहीं, ग्रामीण भी हैरान हैं। कपिल तो बेहद सीधा-सादा है। उधर, कुछ ग्रामीणों ने बताया कि कपिल धार्मिक प्रवृति का होने के साथ दबंग प्रवृति का भी है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed