{"_id":"5b9849e2867a557ffc6bea79","slug":"sexual-harassment-case-against-baba-ashu-gurudev-in-ghaziabad-victim-statement-registered","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"गाजियाबाद: बाबा आशु गुरुदेव की बढ़ी मुश्किलें, पीड़ित महिला ने दिया ये बयान, आज बेटी की पेशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाजियाबाद: बाबा आशु गुरुदेव की बढ़ी मुश्किलें, पीड़ित महिला ने दिया ये बयान, आज बेटी की पेशी
Wed, 12 Sep 2018 04:34 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Wed, 12 Sep 2018 04:34 AM IST
विज्ञापन
1 of 6
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बाबा आशु गुरुदेव के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कराने वाली गाजियाबाद की पीड़िता के मंगलवार को कोर्ट में 164 के तहत बयान दर्ज किए गए। अपराध शाखा के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि महिला अपने बयानों पर टिकी हुई है। महिला ने कोर्ट में वहीं बयान दिए हैं जो बयान उसने एफआईआर करवाते समय दिए थे। पीड़िता की नाबालिग बेटी के बुधवार को बयान होंगे।
2 of 6
tantrik
अपराध शाखा के अधिकारी ने बताया कि केस की फाइल मिल गई है और टीम ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पीड़ित पक्ष के कोर्ट में बयान होने के बाद आरोपी आशु गुरुदेव व उसके बेटे और दोस्त को बुलाया जाएगा। पुलिस इस मामले में सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है। गौरतलब है कि गाजियाबाद की महिला(40) ने आशु गुरुदेव, उसके बेटे व बेटे के दोस्त के खिलाफ हौजखास थाने में मामले में दर्ज कराया था। बाबा आशु का सेक्टर-7, रोहिणी में आश्रम है।
3 of 6
फाइल फोटो
दूसरा एक छोटा आश्रम एक्स ब्लाक, हौजखास में है। महिला ने हौजखास थाना पुलिस को दी अपनी शिकायत में कहा था वर्ष 2013 में वह बाबा के रोहिणी स्थित आश्रम में गई थी। वहां उनके मैनेजर ने पीने को शीतल पेय दिया। इसके बाद वह बेहोश हो गई और इसका फायदा उठाकर बाबा व उसके साथी ने उससे दुष्कर्म किया। इसके बाद वर्ष 2016 में बाबा के बेटे व उसके दोस्त ने उसके साथ दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
tantrik
दक्षिण जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार महिला ने हौजखास थाना पुलिस को बताया है कि वह बाबा आशु को वर्ष 2008 से जानती है। उसकी बेटी उस समय छह वर्ष की थी और पोलियो से पीड़ित है। आरोपी बाबा ने महिला से इलाज के लिए बेटी को रोहिणी स्थित आश्रम में लाने को कहा। आरोप है कि आशु बच्ची को निर्वस्त्र कर उसकी मालिश करता था। ये सिलसिला वर्ष 2013 तक चलता रहा। पीड़िता वर्ष 2013 में दीवाली देने बाबा के रोहिणी स्थित आश्रम में गई थी, जहां आश्रम के मैनेजर ने उसे नशीला शीतल पेय पिलाकर बाबा व उसके साथियों के साथ गैंग रेप किया, जिससे वह बेहोश हो गई।
विज्ञापन
5 of 6
होश आने के बाद महिला ने पुलिस में शिकायत करने की बात कही तो आरोपी बाबा उसे परिवार सहित जान से मारने की धमकी दी। डर से पीड़िता ने उस समय पुलिस में शिकायत नहीं दी। महिला का आरोप है कि वर्ष 2016 में बाबा के बेटे व उसके दोस्त ने उसके साथ दुष्कर्म किया। फिर वर्ष 2017 में आरोपी बेटे ने उसकी बेटी को लाने को कहा।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।