फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

देखें जन्मदिन के जश्न से पहले करीना और करिश्मा की खास तस्वीरें

Mon, 21 Sep 2015 10:42 AM IST
प्रेमचंद पालमी/ अमर उजाला, गुड़गांव
प्रेमचंद पालमी/ अमर उजाला, गुड़गांव Updated Mon, 21 Sep 2015 10:42 AM IST
विज्ञापन

देखें जन्मदिन के जश्न से पहले करीना और करिश्मा की खास तस्वीरें

See exclusive photos of before the birthday celebration of Kareena.

पटौदी के दसवें नवाब सैफ अली खान की बेगम अभिनेत्री करीना कपूर के जन्मदिन का केक रविवार रात 12 बजे के बाद कटेगा। इसके लिए पटौदी पैलेस को दुल्हन की तरह सजाया गया है। पटौदी इब्राहिम पैलेस सन् 1968 में भी सजा था। तब मौका सैफ अली खान के अब्बा हजूर व इंडिया के पूर्व क्रिकेट कप्तान मरहूम मंसूर अली खान के निकाह का था।

देखें जन्मदिन के जश्न से पहले करीना और करिश्मा की खास तस्वीरें

See exclusive photos of before the birthday celebration of Kareena.

अपने जमाने की मशहूर अभिनेत्री शर्मिला टैगोर से कोलकता में सगाई होने के बाद पटौदी की पीली कोठी में उनके निकाह पर समारोह हुआ था। पटौदी बावनी के लोगों को आमंत्रित कर दावत दी गई थी। पटौदी-बिलासपुर चौक से सड़क मार्ग से होते हुए ऊंचा माजरा गांव के पास से अभिनेत्री शर्मिला टैगोर की डोली पटौदी लाई थी।

देखें जन्मदिन के जश्न से पहले करीना और करिश्मा की खास तस्वीरें

See exclusive photos of before the birthday celebration of Kareena.
दिवंगत नवाब मंसूर अली खान घोड़ी-बग्गी में सवार होकर पटौदी पीली कोठी में पहुंचे थे। इस कार्यक्रम में तत्कालीन राष्ट्रपति डा. जाकिर हुसैन भी शरीक हुए थे। उस समय पटौदी को फैंशी लाइटों से शानदार तरीके से सजाया गया था। इसके बाद जब भी कोई इस तरह का मौका आता है, तो इब्राहिम पैलेस को दुल्हन की तरह सजाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

देखें जन्मदिन के जश्न से पहले करीना और करिश्मा की खास तस्वीरें

See exclusive photos of before the birthday celebration of Kareena.

पटौदी के दसवें नवाब सैफ अली खान की पत्नी फिल्म अभिनेत्री करीना कपूर खान का जन्मदिन रविवार देर रात  मनाया जाएगा। करीना कपूर खान का जन्मदिन 21 सितंबर को है। वहीं सैफ अली खान व करीना कपूर खान अपने पटौदी स्थित इब्राहिम पैलेस में 17 सितंबर को ही पहुंच गए थे। इस दौरान करीना कपूर खान पटौदी इब्राहिम पैलेस में दिनभर महल में कार्यों का निरीक्षण किया।

विज्ञापन

देखें जन्मदिन के जश्न से पहले करीना और करिश्मा की खास तस्वीरें

See exclusive photos of before the birthday celebration of Kareena.

वहीं करीना कपूर खान ने इस दौरान सुबह ग्रीन-टी का भी जायका लिया। मैगजीन पढ़ी, बगीचे में चल रहे फव्वारों को देखा, विदेशी मित्रों से बातचीत की। उधर, नवाब सैफ अली खान ने पुल में स्नान किया। नवाब सैफ अली खान इससे पहले जब भी अपने पटौदी स्थित इब्राहिम पैलेस में आए, तो उन्होंने अक्सर पटौदी में चल रहे जिम में जाकर करसत किया करते थे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed