{"_id":"6a9948d95f0fccfb0b09f8c8","slug":"chief-minister-rekha-gupta-flagged-off-50-new-zero-emission-electric-buses-on-thursday-2026-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली में दौड़ेंगी 50 नई इलेक्ट्रिक बसें: रेवाड़ी तक ई-बस सेवा शुरू; इन दो जगहों पर मिले ईवी चार्जिंग स्टेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली में दौड़ेंगी 50 नई इलेक्ट्रिक बसें: रेवाड़ी तक ई-बस सेवा शुरू; इन दो जगहों पर मिले ईवी चार्जिंग स्टेशन
Thu, 03 Sep 2026 03:46 PM IST
Rahul Kumar Tiwari
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
Published by: Rahul Kumar Tiwari
Updated Thu, 03 Sep 2026 03:46 PM IST
सार
दिल्ली में परिवहन व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने 50 नई इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी दिखाई। दिल्ली-रेवाड़ी ई-बस सेवा शुरू की गई। तेहखंड टेस्टिंग स्टेशन का उद्घाटन और हसनपुर-गाजीपुर में ईवी चार्जिंग स्टेशनों की शुरुआत भी हुई।
विज्ञापन
दिल्ली-रेवाड़ी ई-बस सेवा शुरू
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली सरकार राजधानीवासियों के रोजमर्रा के सफर को स्वच्छ, सुरक्षित और सुविधाजनक बनाने के लिए परिवहन व्यवस्था को मजबूत करने में जुटी है। इसी क्रम में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने गुरुवार को 50 नई जीरो-एमिशन इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने दिल्ली-रेवाड़ी अंतरराज्यीय ई-बस सेवा की भी शुरुआत की। इसके अलावा तेहखंड ऑटोमेटेड टेस्टिंग स्टेशन का उद्घाटन किया गया। हसनपुर और गाजीपुर में सार्वजनिक ईवी चार्जिंग स्टेशनों को भी जनता को समर्पित किया गया।
विज्ञापन
सरकार के मुताबिक, नई इलेक्ट्रिक बसों की शुरुआत, सुरक्षित वाहनों के लिए बेहतर टेस्टिंग व्यवस्था, एनसीआर कनेक्टिविटी में विस्तार और ईवी चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने से दिल्ली के परिवहन नेटवर्क को भविष्य के लिए तैयार करने में मदद मिलेगी। कार्यक्रम में सांसद रामवीर सिंह बिधूड़ी और दिल्ली सरकार के कैबिनेट मंत्री डॉ. पंकज सिंह भी मौजूद रहे।
विज्ञापन