फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सागर हत्याकांड: कभी जिस काला जठेड़ी गैंग को शह देता था सुशील, वो क्यों पड़ा उसके पीछे, डर से पहुंचा नेपाल!

Fri, 21 May 2021 06:02 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Fri, 21 May 2021 06:02 PM IST
विज्ञापन
Sagar murder case wrestler sushil kumar life in threat from kala jathedi gang he might flew to nepal
सुशील कुमार - फोटो : twitter.com/WrestlerSushil

दिल्ली के छत्रसाल स्टेडियम में सागर धनखड़ की हत्या मामले में फरार चल रहे सुशील कुमार को अब काला जठेड़ी गैंग से खतरा है। कभी जो गैंग उसके छत्रसाल स्टेडियम में शह पाता ता आज उसी गैंग से सुशील को जान का खतरा है। कहा तो ये भी जा रहा है कि काला जठेड़ी गैंग के डर से सुशील नेपाल भाग सकता है। आगे जानिए क्या है पूरा मामला...

Sagar murder case wrestler sushil kumar life in threat from kala jathedi gang he might flew to nepal
सीसीटीवी कैमरे में कैद सुशील कुमार - फोटो : अमर उजाला

पुलिस के साथ-साथ सुशील की तलाश इन दिनों काला जठेड़ी गैंग को भी है। दरअसल चार मई की रात को सुशील और उसके साथियों ने सागर की तो पिटाई की ही थी उसके साथ ही एक सोनू नाम के शख्स को भी बुरी तरह घायल कर दिया था। बाद में यह बात सामने आई कि सोनू गैंगस्टर काला जठेड़ी के सगे मामा का बेटा है। यही वजह है कि सुशील से सांठ-गांठ रखने वाले काला जठेड़ी गैंग के गुर्गे उसकी जान के दुश्मन बने हैं।

Sagar murder case wrestler sushil kumar life in threat from kala jathedi gang he might flew to nepal
सुशील कुमार - फोटो : अमर उजाला

वहीं सागर की हत्या होने के बाद पहली बार सुशील एक टोल के सीसीटीवी कैमरे में दिखाई दिया। इसमें वह एक कार में एक अन्य शख्स के साथ बैठा हुआ है। बताया जा रहा है कि यह फुटेज उस दौरान का है जब घटना के बाद वह उत्तराखंड की ओर जा रहा था। तकनीकी सर्विलांस में भी उसके उत्तराखंड की ओर जाने की बात सामने आई थी। माना जा रहा है कि उधर से ही सुशील नेपाल जा चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Sagar murder case wrestler sushil kumar life in threat from kala jathedi gang he might flew to nepal
सुशील कुमार - फोटो : ट्विटर

पुलिस के अधिकारिक सूत्रों का कहना है कि सुशील पेशेवर अपराधी की तरह बर्ताव कर रहा है। वह कई सिम कार्ड के जरिए अपने सहयोगियों के संपर्क में रहता है। वह पुलिस की जांच के भटकाने के लिए अपने सहयोगियों की मदद से सर्विलांस पर लगे अपने सिम का इस्तेमाल करवाता है। ताकि पुलिस को लगे कि सुशील दिल्ली के आस पास मौजूद है। जांच के दौरान पुलिस को कई सिम नंबरों का पता चला है। जिसके जरिए पुलिस आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है। पुलिस अधिकारियों का मानना है कि सुशील एक बार फिर अदालत से जमानत की गुहार लगा सकता है या फिर आत्मसमर्पण कर सकता है। 

विज्ञापन
Sagar murder case wrestler sushil kumar life in threat from kala jathedi gang he might flew to nepal
सुशील कुमार - फोटो : सोशल मीडिया

सुशील पहलवान की कई गैंगस्टरों से सांठगांठ सामने आई है। दिल्ली पुलिस की जांच में पता चला है कि गैंगस्टरों के गुर्गे छत्रसाल स्टेडियम में आते थे। जिला पुलिस अधिकारी ने बताया कि सुशील कुमार की गैंगस्टर काला जठेड़ी व लारेंस विश्नोई से सांठगांठ सामने आई है। वह इन गैंगस्टर व उसके गुर्गों को शह देता था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed