फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Republic Day 2025 Photos: 6 लेयर का मल्टी-लेयर सुरक्षा घेरा, 7000 CCTV... 60 हजार जवान; अभेद किला बनेगी दिल्ली

Sat, 25 Jan 2025 05:58 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Sat, 25 Jan 2025 05:58 PM IST
विज्ञापन
Republic Day 2025 60 thousand security personnel deployed in Delhi
गणतंत्र दिवस 2025 - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली में गणतंत्र दिवस के मद्देनजर 60 हजार से ज्यादा सुरक्षा कर्मियों की तैनाती की गई है। इनमें से 15 हजार जवान सिर्फ कर्तव्य पथ के आसपास तैनात रहेंगे। दिल्ली में 7000 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। गणतंत्र दिवस पर देश की राजधानी पूरी तरह से चाक-चौबंद सुरक्षा के घेरे में होगी।

Republic Day 2025 60 thousand security personnel deployed in Delhi
कर्तव्य पथ पर गणतंत्र दिवस परेड की रिहर्सल - फोटो : अमर उजाला

नई दिल्ली जिला उपायुक्त दिल्ली देवेश महला ने बताया कि सुरक्षा में किसी भी तरह की चूक की कोई गुंजाइश नही है। परेड के दौरान राजधानी में 6 लेयर का मल्टी-लेयर सुरक्षा घेरा तैयार किया गया है। इसके साथ ही 60 हजार से ज्यादा सुरक्षा कर्मियों की तैनाती की गई है। इसमें 15 हजार जवान सिर्फ कर्तव्य पथ के आसपास तैनात रहेंगे। इनमें पैरामिलिट्री फोर्स के जवान, एनएसजी कमांडो, एसपीजी कमांडो, बम डिटेक्टिव टीम, स्वाट कमांडो, क्विक रिस्पांस टीम और डॉग स्क्वॉड भी तैनात रहेंगे।

Republic Day 2025 60 thousand security personnel deployed in Delhi
दिल्ली में पेट्रोलिंग करते पुलिस कर्मी - फोटो : भूपिंदर सिंह

उन्होंने बताया कि नई दिल्ली में 7000 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरे लगाए गए है, जिनमें से 1000 से ज्यादा कैमरे सिर्फ परेड रूट पर नजर रखेंगे। इन कैमरों में फेस रिकॉग्निशन सिस्टम (एफआरएस) का इस्तेमाल किया जा रहा है जो संदिग्ध अपराधियों और आतंकवादियों की पहचान करने में मदद करेगा। कैमरों में 50000 से ज्यादा वांटेड अपराधियों और आतंकियों का डेटा फीड किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Republic Day 2025 60 thousand security personnel deployed in Delhi
गणतंत्र दिवस परेड 2025 के लिए फुल ड्रेस - फोटो : जी पाल

एंटी एयरक्राफ्ट गन और एंटी ड्रोन सिस्टम तैनात
पुलिस उपायुक्त ने बताया कि हर व्यक्ति जो गणतंत्र दिवस समारोह में आ रहा है, उसे हाई डेफिनिशन कैमरों की नजर से गुजरना होगा। अगर किसी का चेहरा डेटाबेस से मेल खाता है तो तुरंत अलार्म बज जाएगा और संबंधित सुरक्षा कर्मियों को जानकारी दी जाएगी।

विज्ञापन
Republic Day 2025 60 thousand security personnel deployed in Delhi
फुल ड्रेस रिहर्सल के दौरान भारतीय वायु सेना - फोटो : जी पाल
गणतंत्र दिवस के मौके पर किसी भी तरह के हवाई हमले को रोकने के लिए एंटी एयरक्राफ्ट गन और एंटी ड्रोन सिस्टम लगाए गए है। 25 जनवरी की रात से ही ऊंची इमारतों पर 100 से ज्यादा स्नाइपर तैनात कर दिए जाएंगे। लुटियन जोन में 10 जगहों पर एंटी एयरक्राफ्ट गन तैनात की गई है। इसके अलावा परेड रूट और वीवीआईपी इलाकों में बम डिटेक्टिव टीम, स्वाट कमांडो, क्विक रिस्पांस टीम और डॉग स्क्वॉड भी तैनात किए जाएंगे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed