फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पहली बार दसवीं से पीएचडी तक के 105 टॉपर्स पीएम मोदी के साथ गणतंत्र दिवस पर मंच करेंगे साझा

Sat, 25 Jan 2020 10:59 AM IST
पूजा त्रिपाठी सीमा शर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली
सीमा शर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Sat, 25 Jan 2020 10:59 AM IST
विज्ञापन
Republic Day 2020 First time PM modi to meet 105 toppers of nation from class 10 to PHD
pm to meet toppers - फोटो : अमर उजाला

दसवीं से लेकर पीएचडी तक के टॉपर्स पहली बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ 26 जनवरी यानी गणतंत्र दिवस पर एक साथ मंच साझा करेंगे। केंद्र सरकार पहली बार शिक्षा के क्षेत्र में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले छात्रों को दुनिया के सामने आने का मौका देगी। इसका मकसद अन्य छात्रों को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करना है। अब तक बहादुरी के लिए वीरता पुरस्कार पाने वाले छात्रों को ही गणतंत्र दिवस परेड में शामिल होने का मौका मिलता रहा है। टॉपर्स में स्कूल से लेकर उच्च शिक्षण संस्थानों के छात्र शामिल है।



मानव संसाधन विकास मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक, रक्षा मंत्रालय की ओर से देशभर के 105 टॉपर्स को गणतंत्र दिवस परेड में शामिल होने का आमंत्रण दिया गया है। उक्त टॉपर्स 25 से 29 जनवरी तक यानी गणतंत्र दिवस से लेकर बिटिंग रिट्रीट में भी शामिल होंगे। इन्हें मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक की ओर से प्रशस्ति पत्र भी मिलेगा।

Republic Day 2020 First time PM modi to meet 105 toppers of nation from class 10 to PHD
सौरभ गुप्ता - फोटो : अमर उजाला

एक यादगार पल, छात्रों को आगे बढऩे का मिलेगा मौका:
मैं आईआईआईटी ग्वालियर में बीटेक कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग का टॉपर हूं। इससे पहले दसवीं और 12वीं कक्षा (सीबीएसई बोर्ड) में भी टॉप किया था। पीएम मोदी सर के साथ एक मंच साझा करना एक यादगार पल होगा। इससे अन्य छात्रों को बेहतर प्रदर्शन का मार्गदर्शन मिलेगा। दोस्तों से लेकर रिश्तेदार भी बेहद उत्साहित हैं।- सौरभ गुप्ता, कानपुर, यूपी।

Republic Day 2020 First time PM modi to meet 105 toppers of nation from class 10 to PHD
सौरभ - फोटो : अमर उजाला

ऐसा लम्हा जो हर पल आगे बढऩे की देगा प्रेेरणा:
मैंने 12वीं कक्षा (हरियाणा प्रदेश बोर्ड) से लेकर बीएससी (एमडीयू रोहतक) और एमएससी प्रथम वर्ष का टॉपर रहा हूं। प्रधानमंत्री के साथ गणतंत्र दिवस पर एक मंच साझा करने का मौका भी मिलेगा, ऐसा कभी नहींं सोचा था। यह ऐसा लम्हा है, जो हर पल मुझे और मेरे परिवार को आगे बढऩे की प्रेरणा देगा। यह पल ताउम्र हमें याद रहेंगे।-सौरभ, रोहतक, हरियाणा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Republic Day 2020 First time PM modi to meet 105 toppers of nation from class 10 to PHD
आकाश सूद - फोटो : अमर उजाला

मेरे और परिवार के लिए बेहद ही गर्व देने वाले पल:
मैंने एनआईटी हमीरपुर (हिमाचल प्रदेश)से कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग में बीटेक में टॉप किया है। इससे पहले दसवीं और १२वीं कक्षा में भी टॉपर रहा हूं। हालांकि रिजल्ट के बाद लोग हमेें भूल जाते हैं। अचानक पीएम सर के साथ गणतंत्र दिवस परेड में एक मंच साझा करने की सूचना आश्चर्यजनक थी। ऐसा कभी नहीं सोचा था कि एक दिन ऐेसा पल आएगा। यह मेरे और मेरे परिवार के लिए बेहद गर्व देने वाले पल हैं।-आकश सूद,सोलन, हिमाचल प्रदेश।

विज्ञापन
Republic Day 2020 First time PM modi to meet 105 toppers of nation from class 10 to PHD
ऋषभ गुप्ता - फोटो : अमर उजाला

मैं बेहद उत्साहित हूं,सपना लग रहा है....
दसवीं व 12वीं कक्षा के टॉपर रहने के बाद एनआईटी हमीरपुर से बीटेक इलेक्ट्रानिक्स एंड कम्यूनिकेशन में टॉप किया है। अभी चार महीने पहले पुणे की कंपनी में नौकरी मिली है। टॉपर होने के बाद भी ऐसा उत्साह महसूस नहीं किया, जितना अब कर रहा हूं। बस उस पल का इंतजार है, जब मुझे ऐसे महान प्रधानमंत्री से मिलने का मौका मिलेगा, जोकि दुनिया के साथ देश के हर छोटे-बड़े को आगे लाने की कोशिश में लगेरहते हैं।-ऋषभ गुप्ता, हरिद्वार, उत्तराखंड

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed