फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तीन दिन भीषण गर्मी से मिलेगी राहत: दिल्ली-एनसीआर में छाए रहेंगे बादल, नजफगढ़ रहा सबसे गर्म इलाका

Tue, 12 Apr 2022 07:48 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 12 Apr 2022 07:48 PM IST
सार

मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अगले 24 घंटे में बादल छाए रहने से पारे में कमी आ सकती है। अधिकतम तापमान 39 व न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। इसके अगले दिन भी राहत जारी रहेगी व तापमान 40 से नीचे बना रहेगा।

विज्ञापन
relief from scorching heat for three days clouds will prevail in delhi ncr
दिल्ली की गर्मी - फोटो : अमर उजाला

लगातार भीषण गर्मी की मार झेल रहे उत्तर भारत के राज्यों में बुधवार से हल्की राहत मिलने की संभावना है। मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों तक बादल छाए रहने का संभावना जताई है। आज झारखंड के डाल्टनगंज में सबसे अधिक तापमान रिकॉर्ड किया गया। यहां का तापमान 44.8 डिग्री सेल्सियस रहा। 




दिल्ली-एनसीआर बादल छाए, सूरज की तपिश से मिली राहत
मौसम विभाग के मुताबिक, मंगलवार को अधिकतम तापमान सामान्य से तीन अधिक 39.5 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान सामान्य से दो अधिक 22.5 डिग्री सेल्सियस रहा। सुबह से दोपहर तक सूरज के तेवर कड़े रहे। हालांकि, दोपहर बाद दिल्ली-एनसीआर के आसमान में बादल छाए रहे और लोगों ने सूरज की तपिश से राहत महसूस की। हालांकि, हवा में नमी का स्तर अधिक होने की वजह से पसीने वाली गर्मी से राहत नहीं मिल सकी। बीते 24 घंटे में हवा में नमी का स्तर 20 से 65 फीसदी रहा। 

relief from scorching heat for three days clouds will prevail in delhi ncr
दिल्ली में छाए काले बादल - फोटो : amar ujala

छाए रहेंगे बादल, मिलेगी राहत 
मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अगले 24 घंटे में बादल छाए रहने से पारे में कमी आ सकती है। अधिकतम तापमान 39 व न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। इसके अगले दिन भी राहत जारी रहेगी व तापमान 40 से नीचे बना रहेगा। हालांकि, तीन दिन बाद पारे में बढ़ोतरी होगी और यह रविवार तक 42 डिग्री सेल्यिसस तक पहुंच सकता है। ऐसे में संभावना है कि आगामी दिनों में मौसम विभाग की ओर से अलर्ट भी जारी किया जा सकता है। 

गौरतलब है कि 11 अप्रैल तक कुल पांच दिन लू के दर्ज किए गए हैं। इससे पहले 2017 में लू वाले छह दिनों का रिकॉर्ड है। ऐसे में संभावना है कि इस बार पड़ रही भीषण गर्मी दिल्ली-एनसीआर में पारे के साथ-साथ लू चलने के दिनों का भी रिकॉर्ड तोड़ सकती है। 
 

relief from scorching heat for three days clouds will prevail in delhi ncr
धूप से परेशान युवतियां अपने चेहरा ढक कर चलने पर मजबूर - फोटो : अमर उजाला

नजफगढ़ रहा सबसे गर्म इलाका 
सूरज के तेवर नरम पड़ने के बाद भी दिल्ली के कई इलाकों में पारा 40 के पार रिकॉर्ड किया गया है। नजफगढ़ 40.8 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे गर्म इलाका रहा है। इसके बाद पीतमपुरा 40.4 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे गर्म रहा। आयानगर में 40.2, रिज में 40.2, नोएडा में 39.8 व गुरुग्राम में 40.2 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान रिकॉर्ड किया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
relief from scorching heat for three days clouds will prevail in delhi ncr
गुरुग्राम - फोटो : अमर उजाला

गुरुग्राम की हवा रही सबसे साफ
मौसम में हुए बदलाव की बीच मंगलवार को दिल्ली-एनसीआर में गुरुग्राम की हवा  सबसे साफ रही है। यहां का एक्यूआइ 170 रिकॉर्ड किया गया। इसके अलावा सभी शहरों की हवा खराब श्रेणी में दर्ज की गई। अगले 24 घंटे में भी अधिक बदलाव की संभावना नहीं है।
 

विज्ञापन
relief from scorching heat for three days clouds will prevail in delhi ncr
दिल्ली-एनसीआर में बढ़ा प्रदूषण का स्तर - फोटो : अमर उजाला

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के मुताबिक, दिल्ली का एक्यूआइ 229, फरीदाबाद 262, गाजियाबाद 297, ग्रेटर नोएडा 255, गुरुग्राम 170 व नोएडा 263 रहा। वायु मानक संस्था सफर के मुताबिक, बीते 24 घंटे में हवा में पीएम 10 का स्तर 231 व पीएम 2.5 का स्तर 88 माइक्रोग्राम प्रतिघन मीटर रिकॉर्ड किया गया है। 

अधिकतम तापमान-39 डिग्री सेल्सियस 
न्यूनतम तापमान- 22 डिग्री सेल्सियस 
-सूर्यास्त का समय: 6:46 बजे
-सूर्योदय का समय:  5:57 बजे

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed