फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

राव ने फिर उठाया भेदभाव का मुद्दा, सीएम के सामने कसा सरकार पर तंज

Mon, 09 May 2016 04:42 PM IST
प्रेमचंद पालमी/अमर उजाला, पटौदी
प्रेमचंद पालमी/अमर उजाला, पटौदी Updated Mon, 09 May 2016 04:42 PM IST
विज्ञापन
rao indrajeet singh raises question on development
राव इंद्रजीत स‌िंह - फोटो : अमर उजाला

केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने पटौदी के रामलीला मैदान में आयोजित प्रगति रैली में सीएम मनोहरलाल के सामने ही सरकार पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि यहां विकास के मामले में भेदभाव हो रहा है। उन्होंने निजी अस्पतालों पर हमला बोलते हुए कहा कि गुड़गांव के भोले-भाले लोगों को निजी अस्पताल जमकर लूट रहे हैं। जबकि गुड़गांव अकेले हरियाणा के सरकारी खजाने में 70 प्रतिशत से ज्यादा धन देता है। मगर इसका आधा भी खर्च यहां के विकास पर नहीं हो रहा है।

rao indrajeet singh raises question on development
मनोहर लाल खट्टर - फोटो : अमर उजाला

उन्होंने ग़ुड़गांव के मेडिसिटी अस्पताल का नाम लेते हुए कहा कि यहां एक अस्पताल ही नहीं बल्कि कई अस्पताल ऐसे हैं, जो इलाज के नाम पर लोगों की जेबें ढीली कर रहे हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर से मांग की है कि ग़ुड़गांव में सरकारी अस्पताल खोलने की आवश्यकता है। जिसमें गरीब लोगों का इलाज मुफ्त हो सके।

rao indrajeet singh raises question on development
मनोहर लाल खट्टर - फोटो : अमर उजाला

राव इंद्रजीत सिंह ने कहा कि उन्होंने खेड़कीदौला टोल हटाने के संबंध में केंद्रीय सड़क मंत्री नितिन गडकरी से मिलकर टोल को हटाने की बात रखी है। क्योंकि टोल देने के बाद भी जाम लगा रहता है। केंद्रीय मंत्री ने टोल को लेकर कुछ समय और मांगा है। जब तक टोल नहीं हटता, अस्थायी तौर पर गुड़गांव जिले के लोगों के लिए 30 प्रतिशत रकम देकर पास बनवाने का प्रावधान किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
rao indrajeet singh raises question on development
मनोहर लाल खट्टर - फोटो : अमर उजाला

हर गांव का सरपंच टोल पर फार्म भरकर जमा कराए। जिससे ग्रामीणों को फायदा मिल सके। वहीं मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर ने कहा कि मंत्री साहब ही टोल को हटवा सकते हैं। क्योंकि आप भारत सरकार में मंत्री हो और आपकी संबंधित मंत्री से हर रोज बातचीत होती है।

विज्ञापन
rao indrajeet singh raises question on development
मनोहर लाल खट्टर - फोटो : अमर उजाला

किसानों को ओलावृष्टि का मुआवजा नहीं मिलने से भारतीय किसान संघ के प्रदेश अध्यक्ष ओमसिंह ने मुख्यमंत्री के समक्ष अर्धनग्न होकर प्रदर्शन करने की धमकी दी थी। इसलिए रैली से पहले पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। बाद में इससे नाराज किसानों ने भी अर्धनग्न होकर प्रदर्शन किया। लेकिन मुख्यमंत्री ने रैली में मुआवजा देने व हेलीमंडी की अनाज मंडी का नाम जटौली मंडी रखने की बात मान ली।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed