फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पलवल के छोटे से गांव के रहने वाले हैं नए नौ सेना प्रमुख सुनील लांबा

Sat, 07 May 2016 01:30 PM IST
संजय मग्गू/अमर उजाला, पलवल
संजय मग्गू/अमर उजाला, पलवल Updated Sat, 07 May 2016 01:30 PM IST
सार

  • अमरपुर गांव के हैं निवासी, सुनील लांबा को गांव से बेहद प्यार, आते रहते हैं
  • पिता भी सेना के शिक्षा विभाग में कमांडर के पद से रिटायर हुए थे
  • सूचना मिलने के साथ ही गांव में चारों तरफ खुशी का माहौल
  • लांबा ने अधिकतर पढ़ाई अजमेर व जयपुर से की है

विज्ञापन
new vice admiral sunil lamba is residence of palwals amarpur village
पूर्व नौसेना प्रमुख से सुनील लांबा - फोटो : नेवी की वेबसाइड से

पलवल के पृथला खंड के गांव अमरपुर निवासी सुनील लांबा 31 मई को नौसेना प्रमुख का कार्यभार संभालेंगे। 21 वें भारतीय अधिकारी के रूप में इस पद पर नियुक्त होने वाले लांबा 23 वें अधिकारी होंगे। शुरूआत में दो अधिकारी ब्रिटिश थे। बृहस्पतिवार की देर शाम जब उनके पैतृक गांव में यह सूचना पहुंची तो गांववालों की खुशी का ठिकाना न रहा।

new vice admiral sunil lamba is residence of palwals amarpur village
पलवल के हैं नए नौसेना प्रमुख सुनील लांबा - फोटो : नेवी की वेबसाइड से

लांबा के पिता राजेंद्र सिंह लांबा द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान सेना के शिक्षा विभाग में कमांडर के पद से रिटायर हुए। बाद में वे सहकारी समितियों के उप रजिस्ट्रार रहे। उनकी माता बिमला लांबा फिलहाल दिल्ली में रह रही हैं। सुनील के भाई अनिल भी नेवी से लेफ्टीनेंट के पद से रिटायर हुए हैं।

new vice admiral sunil lamba is residence of palwals amarpur village
पलवल में सुनील लांबा का पैतृक घर - फोटो : अमर उजाला

यह जानकारी मिलने के बाद ग्रामीण लांबा के पैतृक निवास पर बधाई देने पहुंचे, जहां सुनील के चाचा का परिवार रहता है। सुनील लांबा की जमीन जायदाद व बाग आज भी गांव में हैं और वह अक्सर गांव आते रहते हैं। सितंबर 2015 में भी वह गांव आए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
new vice admiral sunil lamba is residence of palwals amarpur village
सुनील लांबा के नौसेना प्रमुख बनने पर पैतृक गांव में बांटी गई ‌म‌िठाई - फोटो : अमर उजाला

सुनील के 83 वर्षीय चाचा धर्मवीर लांबा पेशे से किसान हैं। लांबा की चाची सरिता लांबा का कहना है कि वह बहुत ही मिलनसार हैं। उनकी पत्नी रीना का स्वभाव भी काफी अच्छा है और वह घरेलू महिला हैं। सुनील को पकवान पसंद नहीं हैं।

विज्ञापन
new vice admiral sunil lamba is residence of palwals amarpur village
पलवल के हैं नए नौसेना प्रमुख सुनील लांबा - फोटो : नेवी की वेबसाइड से

उन्हें कढ़ी-चावल, साग, छाछ पसंद हैं। उन्हें बच्चों से काफी प्यार है, अक्सर टेलीफोन पर वह गांव के बारे में बात करते रहते हैं। उनका कहना है कि सुनील की अधिकतर पढ़ाई अजमेर और जयपुर में हुई है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed