कॉमेडी किंग राजू श्रीवास्तव ने आज (बुधवार) इस दुनिया को अलविदा कह गए। 41 दिनों (10 अगस्त से 21 सितम्बर) पहले दिल का दौरा पड़ने के बाद उन्हें दिल्ली एम्स में भर्ती कराया गया था, जहां वह वेंटिलेटर पर थे। उनके फैंस और परिवार के लोगों को उम्मीद थी कि वह जल्द ठीक होकर उनके बीच होंगे लेकिन आज जब उनके निधन की खबर आई तो सभी मायूस हैं। कानपुर के रहने वाले कॉमेडियन के घर के बाहर उनके चाहने वालों का जमावड़ा लगा हुआ है। सभी उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं।
2 of 5
राजू श्रीवास्तव, अमिताभ बच्चन
- फोटो : फाइल फोटो
बता दें कि राजू श्रीवास्तव अमिताभ बच्चन को अपना आदर्श मानते थे। वह उनके बड़े फैन थे, ऐसे में एक बार डॉक्टरों ने उनके परिवार को सलाह दी थी कि अगर वह किसी प्रिय की आवाज सुनेंगे तो शायद कुछ रिस्पॉन्स करें। इस पर उनके परिवार ने बिग-बी से बात की थी। इससे पहले भी बिग-बी ने भी उनका हाल चाल जाने के लिए राजू को कई मैसेज किए थे लेकिन उनका फोन बंद था।
3 of 5
राजू श्रीवास्तव
- फोटो : अमर उजाला
परिवार के लोगों ने जब उनका फोन ऑन किया तो उनके भेजे गए मैसेज दिखाई दिए, इस पर परिवार वालों ने बिग-बी से दरख्वास्त की थी कि आपने जो मैसेज भेजें हैं वो बोलकर ऑडियो मैसेज के तौर पर भेज दें ताकि राजू को आपकी आवाज सुनाई जा सके।
4 of 5
अमिताभ बच्चन
- फोटो : instagram/amitabhbachchan
इस पर अमिताभ बच्चन ने राजू श्रीवास्तव के लिए तुरंत अपने अंदाज में कई संदेश रिकॉर्ड करके भेजे हैं, इनमें से कुछ में उन्होंने कहा 'राजू उठो, बस बहुत हुआ', अभी बहुत काम करना है। हालांकि इससे चमत्कार तो नहीं हुआ लेकिन परिवार ने कहा था ये मैसेज सुनने के बाद राजू श्रीवास्तव को बहुत अच्छा लगा होगा।
5 of 5
राजू श्रीवास्तव, अमिताभ बच्चन
- फोटो : अमर उजाला
बता दें कि राजू श्रीवास्तव बिग-बी की कोई भी बात नहीं काटते थे। वो उनके द्वारा दी गई हर सलाह को मानते थे। राजू और बिग-बी के बीच की बॉडिंग कितनी मजबूत थी उसका अंदाजा इस बात से लगा सकते हैं कि राजू ने स्टेज पर उनके न जाने कितने ही किरदार निभाए और उनकी मिमिक्री कर लोगों को गुदगुदाया। वो जब भी कोई प्रस्तुति देने कहीं जाते थे तो लोग भी उनसे अमिताभ बच्चन के डायलॉग्स सुनाने की अपील करते थे और उन्होंने भी अपने फैंस को कभी निराश नहीं किया था।