{"_id":"6ae4256071d94bb3c400418f","slug":"temperature-drops-in-delhi-ncr-due-to-rain-aqi-improves-2026-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश ने बदला मौसम का मिजाज: दिल्ली एनसीआर में पारा गिरने से बढ़ी ठंडक, हवा भी हुई साफ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश ने बदला मौसम का मिजाज: दिल्ली एनसीआर में पारा गिरने से बढ़ी ठंडक, हवा भी हुई साफ
Fri, 30 Oct 2026 10:34 AM IST
Vijay Singh Pundir
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Vijay Singh Pundir
Updated Fri, 30 Oct 2026 10:34 AM IST
सार
दिल्ली के लिए एयर क्वालिटी अर्ली वार्निंग सिस्टम के मुताबिक, सुबह करीब 10 बजे राजधानी का एक्यूआई 84 दर्ज किया गया। बुधवार और गुरुवार को दिल्ली का एक्यूआई 200 के पार था।
विज्ञापन
दिल्ली बारिश से बढ़ी ठंड
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
दिल्ली-एनसीआर में बारिश से मौसम का मिजाज बदल गया है। गुरुवार को शुरू हुई बारिश रातभर जारी रही। सु्बह में भी दिल्ली एनसीआर में बारिश देखने को मिली। बादल गरजे और हल्की हवाएं चलीं। इससे न केवल ठंडक बढ़ गई बल्कि एक्यूआई में भी गिरावट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
दिल्ली के लिए एयर क्वालिटी अर्ली वार्निंग सिस्टम के मुताबिक, सुबह करीब 10 बजे राजधानी का एक्यूआई 84 दर्ज किया गया। बुधवार और गुरुवार को दिल्ली का एक्यूआई 200 के पार था।
विज्ञापन
दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश और रात भर बूंदाबांदी हुई। झरोदा कलां में सबसे ज्यादा 49 मिमी बारिश दर्ज की गई। गुरुवार देर रात से शुक्रवार सुबह तक दिल्ली के प्रमुख इलाकों, जैसे हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन और जामिया मिलिया इस्लामिया, में बारिश हुई। इससे तापमान में गिरावट आई और हवा में मौजूद प्रदूषण के स्तर में काफी कमी आई।
विज्ञापन
सीपीसीबी के अनुसार, इंडिया गेट के पास एक्यूआई गिरकर 93 पर आ गया। कई दिनों तक हवा की गुणवत्ता 'खराब' रहने के बाद, अब यह 'संतोषजनक' (51–100) श्रेणी में आ गई है।
गुरुग्राम के सेक्टर 46 के रिहायशी इलाके में लगातार बारिश के कारण एक बड़ा पेड़ उखड़ गया, जिससे बिजली के तीन खंभे क्षतिग्रस्त हो गए और कई बिजली लाइनें टूट गईं। इस घटना के चलते इलाके में बिजली गुल हो गई है।
#WATCH | Haryana: A large tree was uprooted in the residential area of Sector 46 of Gurugram following continuous rainfall, damaging three electricity poles and disrupting several power lines. The incident led to a power outage in the area, with electricity supply disrupted since 9 PM last night.
— ANI (@ANI) October 30, 2026