कारोबारियों ने अब सोनिया गांधी को लिखा पत्र: 1 नवंबर की रैली टालने की अपील की, व्यापार को नुकसान की जताई आशंका
दिल्ली के कारोबारी संगठन ‘चैंबर ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री’ (सीटीआई) ने सोनिया गांधी को पत्र लिखकर कहा कि रैली से 20 प्रमुख बाजारों में कारोबार प्रभावित हो सकता है और 10,000-12,000 करोड़ रुपये के व्यापार पर असर पड़ सकता है।
विस्तार
दिल्ली के कारोबारी संगठन ‘चैंबर ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री’ (सीटीआई) ने कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी से पार्टी की 1 नवंबर को रामलीला मैदान में प्रस्तावित रैली को दिवाली के बाद तक टालने की अपील की है। इससे पहले सीटीआई ने राहुल गांधी को भी पत्र लिखा था।
Delhi | Chamber of Trade and Industry (CTI) has written a letter to the Chairperson of the Congress Parliamentary Party, Sonia Gandhi, requesting that the INDIA bloc's November 1 rally be rescheduled to a date after Diwali, specifically after November 10–11. CTI Chairman Brijesh Goyal stated, "If 1 million people and 15,000 to 20,000 vehicles enter Central Delhi on November 1st, the daily business turnover of Rs 10,000–12,000 crore across 20 historic markets will come to a complete standstill."
— ANI (@ANI) October 30, 2026
सीटीआई का कहना है कि महारैली में 10 लाख लोगों के पहुंचने की संभावना है। ऐसे में मध्य दिल्ली और पुरानी दिल्ली के बाजारों में ट्रैफिक बाधित हो सकता है और कारोबार पर बड़ा असर पड़ सकता है।
सीटीआई के चेयरमैन बृजेश गोयल ने बताया कि रामलीला मैदान, जहां यह रैली होने वाली है, उसके 5 किलोमीटर के दायरे में 20 बड़े थोक बाजार हैं। रैली से 20 प्रमुख बाजारों में कारोबार प्रभावित हो सकता है और 10,000-12,000 करोड़ रुपये के व्यापार पर असर पड़ सकता है।