फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सबूत देख सब याद आया: सुकेश ने जैकलीन के लिए चार बार बुक किया था प्राइवेट जेट, पूछताछ के दौरान थोड़ा हड़बड़ाई

Tue, 20 Sep 2022 05:47 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 20 Sep 2022 05:47 AM IST
विज्ञापन
Sukesh Chandrasekhar booked a private jet four times for Jacqueline Fernandez
आर्थिक अपराध शाखा के कार्यालय पहुंचीं जैकलीन फर्नांडीज - फोटो : अमर उजाला

महाठग सुकेश चंद्रशेखर ने फिल्म अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज के लिए चार बार प्राइवेट जेट बुक किया था। पूछताछ के दौरान ने अभिनेत्री ने इस बात को कबूल कर लिया है। जैकलीन ने सोमवार को पूछताछ के दौरान सुकेश से मिले कीमती गिफ्ट के लिस्ट को सौंपा। जिसमें कीमती बैग के साथ साथ गहने और कार्ड शामिल हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जैकलीन जांच में सहयोग कर रही है।

Sukesh Chandrasekhar booked a private jet four times for Jacqueline Fernandez
आर्थिक अपराध शाखा के कार्यालय पहुंचीं जैकलीन फर्नांडीज - फोटो : अमर उजाला

बुधवार को हुई पहली बार पूछताछ के दौरान पुलिस ने जैकलीन को सुकेश की ओर से मिले गिफ्ट के लिस्ट लेकर आने के लिए कहा था। साथ ही पुलिस ने उससे साल 2020 और 2021 के अपने बैंक खाते की जानकारी मुहैया करने के लिए कहा था। सोमवार दोपहर पूछताछ के लिए आर्थिक अपराध शाखा कार्यालय पहुंची जैकलीन सारी जानकारी लेकर पहुंची थी। 

Sukesh Chandrasekhar booked a private jet four times for Jacqueline Fernandez
आर्थिक अपराध शाखा के कार्यालय पहुंचीं जैकलीन फर्नांडीज - फोटो : अमर उजाला

पुलिस सूत्रों का कहना है कि जैकलीन ने कीमती गिफ्ट के लिस्ट को पुलिस के हवाले किया। जिसमें महंगे बैग, गहने और कार्ड थे। पुलिस ने उससे पूछताछ कर जानने की कोशिश की कि सुकेश ने उसे यह गिफ्ट कब और किसके मार्फत से दिए थे। पूछताछ के दौरान जैकलीन थोड़ी सी हड़बड़ाई लेकिन बाद में पुलिस को सारी जानकारी मुहैया करवाई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Sukesh Chandrasekhar booked a private jet four times for Jacqueline Fernandez
आर्थिक अपराध शाखा के कार्यालय पहुंचीं जैकलीन फर्नांडीज - फोटो : अमर उजाला

अभिनेत्री ने उसके माता पिता को विदेश में दिए गए गिफ्ट के बारे में पुलिस को जानकारी दी। सूत्रों का कहना है कि पुलिस ने उससे सवाल किया कि सुकेश ने उसके लिए कब कब प्राइवेट जेट बुक करवाया था। इस सवाल के जवाब में वह कुछ नहीं कह पा रही थी। लेकिन पुलिस ने जब उसे जेट बुक करने की लिस्ट दिखाई तो उसने इसे स्वीकार कर लिया। उसने बताया कि सुकेश ने चार बार उसके लिए प्राइवेट जेट बुक करवाया था। 

विज्ञापन
Sukesh Chandrasekhar booked a private jet four times for Jacqueline Fernandez
जैकलीन फर्नांडीज - फोटो : अमर उजाला, मुंबई टीम

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जैकलीन फर्नांडीज जांच में सहयोग कर रही है। पुलिस ने उससे जांच में जरूरत पड़ने पर मौजूद होने के लिए कहा है। इस बात पर उसने हामी भरी है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि डिजायनर लेपाक्षी को सोमवार को ही पेश होना था, लेकिन स्वास्थ्य कारणों से वह पेश नहीं हो पाई है। उसे बुधवार को शाखा में पेश होने का समन जारी किया गया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed