हास्य कलाकार एवं अभिनेता राजू श्रीवास्तव की हालत फिर बिगड़ गई है। वह 10 अगस्त से दिल्ली एम्स में भर्ती हैं। डॉक्टरों का कहना है कि श्रीवास्तव की हालत गंभीर है। राजू श्रीवास्तव के फैंस की चिंताओं को दूर करने के लिए प्रत्येक दिन कॉमेडियन का हेल्थ अपडेट जारी किया जाता है। 10 अगस्त को कॉमेडियन एवं भाजपा नेता राजू श्रीवास्तव जिम में वर्कआउट करने के दौरान अचानक बेहोश होकर गिर गए थे। इसके बाद उन्हें दिल्ली एम्स में भर्ती कराया गया।
राजू श्रीवास्तव को दुआओं की जरूरत: डॉक्टरों ने कहा- स्थिति काफी गंभीर, कानपुर में प्रार्थना का दौर जारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Thu, 18 Aug 2022 01:39 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन