फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तस्वीरेंः हाथरस जा रहे राहुल गांधी के साथ पुलिस की धक्कामुक्की, लड़खड़ाकर गिरे जमीन पर

Thu, 01 Oct 2020 05:09 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Thu, 01 Oct 2020 05:09 PM IST
विज्ञापन
Rahul priyanka gandhi going to hathras stopped at yamuna expressway by police rahul gandhi fall on road during scrimmage
rahul gandhi - फोटो : वीडियो ग्रैब

उत्तर प्रदेश के हाथरस के चंदपा क्षेत्र में अनुसूचित जाति की बिटिया से दुष्कर्म का मामला आज काफी बढ़ गया। इस घटना को लेकर आज का दिन बड़े राजनीतिक उठापटक वाला रहा। सुबह से ही यह खबर चर्चा में थी आज राहुल गांधी और प्रियंका गांधी हाथरस जाकर पीड़िता के परिजनों से मुलाकात करेंगे। इस खबर के फैलते ही हाथरस से लेकर नोएडा-गाजियाबाद तक पुलिस प्रशासन सतर्क हो गया और दिल्ली से यूपी जाने वाली सभी सीमाओं पर बैरिकेडिंग कर दी गई।



इसके बाद दिन में एक ऐसा समय आया जब पुलिस ने राहुल प्रियंका का काफिला रोक लिया और वह पैदल ही यमुना एक्सप्रेसवे पर निकल पड़े, जिसकी उम्मीद शायद ही पुलिस ने की थी। आगे जाकर पुलिस और राहुल व कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच धक्कामुक्की हुई जिसमें राहुल रोड पर गिर गए। देखें वो तस्वीरें और पढ़ें राहुल और प्रियंका जब हाथरस की ओर निकले तो क्या-क्या हुआ....

Rahul priyanka gandhi going to hathras stopped at yamuna expressway by police rahul gandhi fall on road during scrimmage
rahul gandhi - फोटो : वीडियो ग्रैब

आज दिन में करीब 12.30 राहुल और प्रियंका दिल्ली से हाथरस के लिए निकले। उनके साथ करीब 50 गाड़ियों का काफिला था जिसमें कई बड़े नेता जैसे जितिन प्रसाद, राजीव शुक्ला आदि भी मौजूद थे। प्रियंका और राहुल डीएनडी से होते हुए यमुना एक्सप्रेसवे की ओर निकले।


Rahul priyanka gandhi going to hathras stopped at yamuna expressway by police rahul gandhi fall on road during scrimmage
rahul gandhi - फोटो : वीडियो ग्रैब

जब राहुल और प्रियंका यमुना एक्सप्रेसवे के जीरो प्वाइंट पर पहुंचे तो उन्हें वहां तैनात गौतमबुद्ध नगर की पुलिस ने उन्हें रोक लिया। पुलिस ने राहुल-प्रियंका को कोरोना के एसओपी का हवाला देकर वापस जाने के लिए कहा लेकिन दोनों तैयार नहीं हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Rahul priyanka gandhi going to hathras stopped at yamuna expressway by police rahul gandhi fall on road during scrimmage
rahul gandhi - फोटो : वीडियो ग्रैब

फिर दोनों यमुना एक्स्प्रेसवे के जीरो प्वाइंट से लेकर गौतमबुद्ध विश्वविद्यालय तक पैदल ही चले। यह दूरी छह किलोमीटर की है। इनके साथ-साथ तमाम कांग्रेसी कार्यकर्ता व नेता भी पैदल ही निकल पड़े। विश्वविद्यालय के बाहर जब ये पहुंचे तो वहां भारी संख्या में सुरक्षा बल मौजूद थे। सुरक्षाकर्मियों ने राहुल प्रियंका को आगे जाने नहीं दिया। यहीं पर सुरक्षा बलों और राहुल व कांग्रेस कार्यकर्ताओं में धक्कामुक्की हो गई। 

विज्ञापन
Rahul priyanka gandhi going to hathras stopped at yamuna expressway by police rahul gandhi fall on road during scrimmage
RAHUL PRIYANKA - फोटो : वीडियो ग्रैब

पुलिस वाले सभी को पीछे धकेलने की कोशिश कर रहे थे और इसी में एक जोर का धक्का लगा और राहुल गांधी रोड के किनारे जा गिरे। इस दौरान उन्हें चोट भी आई। बाद में उठे और वहीं अपने कार्यकर्ताओं के साथ धरने पर बैठ गए। इस बीच पुलिस ने हल्का लाठीचार्ज भी किया, जिसमें कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को चोटें भी आईं। इसके बाद भी राहुल हाथरस जाने की जिद पर अड़े रहे जिसके बाद उन्हें हिरासत में ले लिया गया व अन्य कांग्रेसियों को हिरासत में लिया गया, जिसके बाद यमुना एक्सप्रेसवे खाली कराया गया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed