फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दिल्ली में चुनाव प्रचार थमा: राहुल गांधी ने मेट्रो में किया सफर, यात्रियों से सुनीं समस्याएं; देखें तस्वीरें

Thu, 23 May 2024 08:45 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला ब्यूरो, दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Thu, 23 May 2024 08:45 PM IST
विज्ञापन
Rahul Gandhi traveled in Delhi Metro before voting
दिल्ली मेट्रो में सफर करते राहुल गांधी और कन्हैया कुमार - फोटो : X/@RahulGandhi

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने दिलशाद गार्डन में जनसभा करने के बाद मंगोलपुरी में संवाद कार्यक्रम में जाने के लिए मेट्रो में सफर किया। इस दौरान उन्होंने लोगों से चुनाव के संबंध में बात कर समस्याएं सुनीं। उनके साथ कांग्रेस के कई नेता भी मौजूद रहे।

Rahul Gandhi traveled in Delhi Metro before voting
राहुल गांधी मेट्रो में सफर करते - फोटो : X/@RahulGandhi

राहुल गांधी ने मेट्रो में सफर कर समस्याएं सुनीं
राहुल ने महिलाओं से कहा कि आज पिछड़ों, आदिवासी, दलितों, अल्पसंख्यकों की बात तो हर जगह होती है, लेकिन महिलाओं की बात कोई नही करता। वे आपकी बात, आपके साथ व आपके बारे में चर्चा करने आए हैं। 

Rahul Gandhi traveled in Delhi Metro before voting
राहुल गांधी के साथ सेल्फी लेते युवा - फोटो : X/@RahulGandhi

यह दौर ऐसा है कि जब महिला और पुरुष खेत, मजदूरी, कंपनी, कॉल सेंटर, अन्य क्षेत्रों में काम करते हैं। बड़े शहरों में कंपनी में महिला और पुरुषों को पैसे की कोई परेशानी नहीं होती, लेकिन दोनों काम करके जब शाम को घर आते हैं तो महिलाओं की दूसरी शिफ्ट शुरू हो जाती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Rahul Gandhi traveled in Delhi Metro before voting
दिल्ली मेट्रो में राहुल गांधी - फोटो : X/@RahulGandhi

इस दौरान खाना बनाना, बच्चों की देखभाल करना, परिवार के भविष्य के बारे में सोचते हुए पैसे बचाती हैं। इसके मद्देनजर कांग्रेस महिलाओं के लिए आठ घंटे अतिरिक्त काम करने के लिए महालक्ष्मी योजना लेकर आएगी।

विज्ञापन
Rahul Gandhi traveled in Delhi Metro before voting
मेट्रो में राहुल गांधी के साथ युवा - फोटो : X/@RahulGandhi
दिल्ली में 25 मई को होगा मतदान
राजधानी दिल्ली में शनिवार 25 मई को वोट डाले जाएंगे लोकसभा चुनाव के छठे चरण में दिल्ली में मतदान है। इस दिन पूरी दिल्ली में सभी दुकानों को बंद रखने का निर्णय लिया गया है, जिससे दुकान मालिक और कर्मचारी अपने-अपने वोट डाल सकें। यदि किसी दुकानदार ने मतदान के दिन भी दुकान खोली, तो उसे इसके बदले में कर्मचारियों को वेतन के साथ-साथ एक दिन का अतिरिक्त अवकाश देना पड़ेगा। व्यापारियों के संगठन सीटीआई ने चुनाव को देखते हुए यह निर्णय लिया है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed