फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

लोकसभा चुनाव: निर्मला सीतारमण ने दिल्ली मेट्रो में किया सफर, यात्रियों से भी की बातचीत; देखें Photos

Fri, 17 May 2024 08:40 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Fri, 17 May 2024 08:40 PM IST
सार

लोकसभा चुनाव के दौरान केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण शुक्रवार को दिल्ली के लक्ष्मी नगर पहुंची। 

विज्ञापन
Union Finance Minister Nirmala Sitharaman traveled to Laxmi Nagar in Delhi Metro today
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण - फोटो : X/@nsitharamanoffc
लोकसभा चुनाव को लेकर प्रधानमंत्री से लेकर मंत्री और नेता सभी प्रचार में जुटे हुए हैं। राजधानी दिल्ली में 25 मई को लोकसभा के लिए मतदान होगा। उससे पहले केंद्रीय मंत्रियों से लेकर पक्ष-विपक्ष के नेता सभी प्रचार कर रहे हैं और वोट मांग रहे हैं। 
Union Finance Minister Nirmala Sitharaman traveled to Laxmi Nagar in Delhi Metro today
दिल्ली मेट्रो में वित्त मंत्री - फोटो : X/@nsitharamanoffc
इसी कड़ी में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण शुक्रवार को दिल्ली के लक्ष्मी नगर पहुंची। इस दौरान उन्होंने दिल्ली मेट्रो में सफर किया। सफर के दौरान वित्त मंत्री ने यात्रियों के साथ बातचीत भी की। इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी दिल्ली मेट्रो में सफर कर चुके हैं। 
 
Union Finance Minister Nirmala Sitharaman traveled to Laxmi Nagar in Delhi Metro today
निर्मला सीतारमण दिल्ली मेट्रो में सफर करते हुए - फोटो : X/@nsitharamanoffc

पीएम मोदी भी कर चुके हैं मेट्रो की सवारी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने 73वें जन्मदिन के मौके पर द्वारका सेक्टर 21 से नए मेट्रो स्टेशन 'यशोभूमि द्वारका सेक्टर 25' तक दिल्ली एयरपोर्ट मेट्रो एक्सप्रेस लाइन के विस्तार का उद्घाटन किया था। इस दौरान उन्होंने दिल्ली मेट्रो के कर्मचारियों से भी बातचीत की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Union Finance Minister Nirmala Sitharaman traveled to Laxmi Nagar in Delhi Metro today
निर्मला सीतारमण के साथ फोटो लेतीं महिलाएं - फोटो : X/@nsitharamanoffc

उद्घाटन के बाद कर्मचारियों ने उनके साथ सेल्फी भी ली थी। पीएम मोदी ने इसके बाद आम नागरिकों की तरह मेट्रो में सफर भी किया था। इस दौरान उन्होंने मेट्रों में सफर करने वाले यात्रियों से उनका हालचाल पूछा था। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जहां वह लोगों से बात करने के साथ छोटे बच्चे को लाड़ करते हुए भी दिख रहे हैं।

विज्ञापन
Union Finance Minister Nirmala Sitharaman traveled to Laxmi Nagar in Delhi Metro today
दिल्ली मेट्रो में निर्मला सीतारमण - फोटो : X/@nsitharamanoffc

दिल्ली में पीएम मोदी कर सकते हैं रैली
पीएम मोदी की दिल्ली में रैली के लिए संभावित तारीखें 18-19 मई तय की गई हैं लेकिन राष्ट्रीय नेतृत्व की अभी सहमति नहीं मिली है। नेताओं ने बताया की प्रधानमंत्री अन्य निर्वाचन क्षेत्रों को कवर करने के लिए बाद में दिल्ली में एक और रैली कर सकते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed