{"_id":"59b4e21d4f1c1bf87f8b5767","slug":"pradyumn-murder-case-gone-viral-on-social-media-people-send-message-to-pm-modi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पीएम मोदी तक पहुंचा प्रद्युम्न की हत्या के बाद लोगों का दुख और गुस्सा, सोशल मीडिया पर वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएम मोदी तक पहुंचा प्रद्युम्न की हत्या के बाद लोगों का दुख और गुस्सा, सोशल मीडिया पर वायरल
-देशभर में स्कूलों की सुरक्षा को लेकर उठे सवाल
-रायन इंटरनेशनल स्कूल मर्डर-7
सोशल मीडिया पर छाया प्रद्युमन की हत्या का मामला
-देशभर में स्कूलों की सुरक्षा को लेकर उठे सवाल
गुरुग्राम।
विज्ञापन
1 of 5
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
रायन इंटरनेशनल स्कूल की दूसरी कक्षा के विद्यार्थी प्रद्युमन की हत्या के बाद यह मामला सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। फेसबुक, ट्वीटर, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन पर सैंकड़ों लोगों ने 24 घंटे के अंदर इस घटना की निंदा करते हुए तरह-तरह के पोस्ट डाले हैं। लोगों ने पोस्ट डालते हुए देशभर के स्कूलों की सुरक्षा और अपने नौनिहाल के भविष्य को लेकर चिंता जाहिर की है। स्कूलों में सुरक्षा को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से गुहार लगाई है। सोशल मीडिया पर एक ओर लोगों ने प्रद्युमन के परिजनों को सहानुभूति दी, वहीं दूसरी ओर स्कूल प्रबंधन के खिलाफ जमकर विरोध किया और आरोपी की सजा पर भी अलग-अलग प्रतिक्रियाएं जारी की।
2 of 5
सोशल मीडिया पर छाए इस हत्या के मामले से देशभर में लोग स्कूलों में बच्चों की सुरक्षा पर सवाल उठा रहे हैं। साथ ही लोगों ने इन पोस्ट के जरिए मुख्यमंत्री से लेकर प्रधानमंत्री तक को टैग किया है, और इस मामले की सीबीआई जांच करवाने की मांग की है। बता दें कि भोंडसी स्थित रायन इंटरनेशनल स्कूल में शुक्रवार सुबह दूसरी कक्षा में पढने वाले सात साल के प्रद्युमन की चाकू से गला रेत कर हत्या कर दी गई थी। हालांकि देर शाम तक पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था। लेकिन परिजन व अन्य लोग इस कार्रवाई से नाखुश हैं। इस मामले को लेकर हत्या की खबर मिलने के बाद से ही सोशल मीडिया पर लोग एक्टिव हो गए थे। स्कूल व प्रशासन को लेकर कई पोस्ट कर ट्रोल कराए गए। नतीजतन, दो दिनों से रायन इंटरनेशनल स्कूल का मुद्दा दूसरे नंबर पर चल रहा है।
3 of 5
जिनमें लोगों ने घटना की निंदा की और स्कूल व आरोपी के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करने की मांग की। स्कूलों में बच्चों की सुरक्षा, प्रबंधन की लापरवाही और प्रशासन की जांच को लेकर भी लोगों ने अपनी प्रतिक्रियाएं जाहिर की। कृष्ण कुमार ने फेसबुक पर डाला कि प्रद्युमन की हत्या के बारे में सुनकर मेरी रूह कांप जाती है। एक राक्षस ने जब उस नन्हें बच्चे के गला पर चाकू चलाया होगा, तो उस बच्चे ने किस तश्रह असहाय होकर अपनी पीबडा जताई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
माफ करना बेटा कोई तुम्हें बचा नहीं पाया। आरोपी की सजा को लेकर संजय अत्री ने पोस्ट किया कि बच्चे की हत्या करने वाले आरोपी को भी इसी तरह की सजा मिलनी चाहिए। जिससे उसे उसके गुहानों का अहसास हो सके। आशी रावत ने प्रद्युमन की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए लिखा कि जिस तरह से बच्चों के साथ एक के एक बाद यौण शोषण के मामले सामने आ रहे हैं। इन लोगों को अपने देश का हिस्सा मानने में भी शर्म आती है। सतीश कुमार ने ट्वीट कर प्रशासन की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए लिखा कि यह एक बड़ी साजिश है। स्कूल प्रबंधन के रसूखदार होने के चलते पकड़े गए कंडक्टर को एक मोहरा बनाकर लोगों को गुमराह किया जा रहा है।
विज्ञापन
5 of 5
मुख्यमंत्री व प्रधानमंत्री से दखल देकर इस मामले की सीबीर्आ जांच करवाने की मांग की है। सुमित कुमार ने ट्वीट किया कि इस तरह की घटना से सभी स्कूलों में बच्चों की सुरक्षा को लेकर किए गए झूठे दावों की पोल खुल रही है। फीस व अन्य स्कूल खर्च के नाम पर वसूले जाने वाले लाखों रुपयों के बाद भी बच्चे सुरक्षित नहीं है। शिक्षा का धंधा कर रहे निजी स्कूलों को बंद कर सरकार को सरकारी स्कूलों को प्राथमिक्ता देनी चाहिए।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।