सीबीएसई की जांच टीम रायन इंटरनेशनल स्कूल में दूसरी कक्षा के छात्र प्रद्युम्न की हत्या की छानबीन नौ बिंदुओं पर करेगी। जांच का जिम्मा केंद्रीय विद्यालय संगठन के आगरा जोन के केंद्रीय विद्यालय स्कूल के डिप्टी कमिश्नर व प्रिंसिपल वाई अरुण कुमार और दिल्ली सरकार के गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल प्रीत विहार के प्रिंसिपल कैलाश चंद को सौंपा गया है। इन्हें अब तक के उपलब्ध तथ्यों के आधार पर जल्द से जल्द रिपोर्ट तैयार करके देनी है। सूत्रों के मुताबिक, टीम को एक-दो दिन में जांच पूरी कर सीलबंद लिफाफे में सीबीएसई को सौंपने को कहा गया है।
प्रद्युम्न की दर्दनाक हत्या के बाद इन 9 सवालों के जवाब तलाश रही है पुलिस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इन बिंदुओं पर होगी जांच
1. बच्चे की मौत मामले में स्टूडेंट, स्टाफ, टीचर या प्रिंसिपल की लापरवाही तो नहीं हैं।
2. हादसे के लिए किस प्रकार के कारण और परिस्थितियां जिम्मेदार हैं।
3. घटना के बाद स्कूल प्रबंधन ने जिला शिक्षा अधिकारी और स्थानीय पुलिस को इस मामले की जानकारी दी थी या नहीं और यदि दी तो कितनी देर बाद दी थी।
4. जिला शिक्षा अधिकारी ने आगे से इस तरह की घटना को रोकने के लिए किस प्रकार की कार्रवाई की है।
5. हादसे के पीछे स्कूल प्रबंधन की लापरवाही तो नहीं थी।
6. सीबीएसई बॉयोलॉज के तहत स्कूल ने सेफ्टी और सिक्योरिटी के मापदंड को पूरा किया था या नहीं।
7. स्कूल कैंपस में साफ-सफाई, स्वच्छता, पीने का पानी समेत आग से बचाव के किस प्रकार की व्यवस्था है। स्कूल के पास इन मापदंड को पूरा करने के लिए स्थानीय निकाय द्वारा जारी सर्टिफिकेट थे या नहीं।
8. स्टॉफ, बच्चों व शिक्षकों की सुरक्षा हेतु स्कूल की चहारदीवारी ठीक थी या नहीं।
9. जांच टीम को यह भी पता लगाना है कि उक्त स्कूल सीबीएसई बोर्ड द्वारा जारी दिशा-निर्देश व मापदंड के तहत मान्यता व परीक्षा के लिए खरा उतरता है या नहीं औ स्कूल नियमों का पालन कर रहा था या नहीं।
बच्चे की मौत दुर्भाग्यपूर्ण, पीड़ित परिवार को मिलेगा न्याय: गुरुग्राम के स्कूल में सात साल के बच्चे की हत्या बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। सबको विचार करना चाहिए कि भविष्य में ऐसी घटना दोबारा न घटे। स्कूल प्रबंधन व अभिभावक समेत हम सबको इस बात का ध्यान रखना चाहिए। इसके लिए सबको सचेत रहने की जरूरत है। मामले की जांच के लिए कमेटी गठित करने के साथ दो दिन में रिपोर्ट मांगी गई है। पीड़ित परिवार को जल्द न्याय मिलेगा। पुलिस आरोपियों तक पहुंच गई है और मुझे पूरा विश्वास है कि जल्द सच सबके सामने होगा।
- प्रकाश जावडेकर, मानव संसाधन विकास मंत्री