फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

प्रद्युम्न हत्याकांड : वरुण ठाकुर ने मंत्री पर लगाए गंभीर आरोप, कही कड़वी बातें

Thu, 16 Nov 2017 10:44 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम Updated Thu, 16 Nov 2017 10:44 AM IST
विज्ञापन
pradyuman's father varun thakur said about the pwd minister
ryan international - फोटो : सुदर्शन झा

भोंडसी स्थित रायन इंटरनेशनल स्कूल में 8 सितंबर को हुए दूसरी कक्षा के छात्र प्रद्युम्न की हत्या मामले में मृतक के पिता वरुण ठाकुर ने पीडब्ल्यूडी मंत्री पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

Trending Videos
pradyuman's father varun thakur said about the pwd minister
pradyuman thakur - फोटो : सुदर्शन झा/अमर उजाला

वरुण ने कहा कि मंत्री ने उन पर सीबीआई जांच की मांग न करने का दबाव बनाया था, लेकिन वे अपनी मांग पर अडिग रहे। उधर, इस मामले में मंत्री ने भी अपनी सफाई दी है। मंत्री ने कहा कि वे उनके घर मृतक के पिता को सांत्वना देने गए थे। मुख्यमंत्री से उन्होंने ही सीबीआई जांच कराने की सिफारिश की थी।

pradyuman's father varun thakur said about the pwd minister
pradyuman thakur - फोटो : सुदर्शन झा/अमर उजाला

मृतक प्रद्युम्न के पिता वरुण ने बताया घटना के बाद पीडब्ल्यूडी मंत्री राव नरबीर सिंह उनके घर पर आए थे। इस दौरान उन्होंने कहा था कि उनकी सीबीआई जांच कराने की मांग व्यर्थ है। सीबीआई जांच में भी यदि कंडक्टर ही आरोपी निकला तो जांच का निष्कर्ष कुछ नहीं निकलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
pradyuman's father varun thakur said about the pwd minister
pradyuman thakur - फोटो : अमर उजाला

उन्होंने कहा कि उन्हें पता लगा है कि मंत्री और आरोपी छात्र के पिता दोनों ही घनिष्ठ मित्र हैं। वारदात के बाद दोनों ही संपर्क में थे और मामले को दबाने का प्रयास कर रहे थे। ऐसे में मंत्री के माध्यम से उन पर दबाव बनाया जा रहा था कि वे मामले में सीबीआई जांच न करें।

विज्ञापन
pradyuman's father varun thakur said about the pwd minister
pradyuman thakur - फोटो : अमर उजाला

उधर, इस मामले में अब मंत्री अपनी सफाई दे रहे हैं। मंत्री राव नरबीर ने कहा कि वह प्रद्युम्न के पिता से मिलने के लिए उनके निवास पर गए थे। यहां उन्होंने सीबीआई जांच की मांग उनके समक्ष रखी थी। उनकी परिजनों की इस मांग को मुख्यमंत्री के समक्ष रखते हुए सीबीआई जांच कराने की सिफारिश की थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed