भोंडसी स्थित रायन इंटरनेशनल स्कूल की बागडोर दोबारा से प्रबंधन को सौंप दी गई है। प्रद्युम्न हत्याकांड के बाद खामियों को देखते हुए स्कूल के मैनेजमेंट को सरकार ने तीन माह के लिए अपने अधीन ले लिया था।
2 of 7
रयान मर्डर केस
- फोटो : self
बतौर प्रशासक जिला उपायुक्त की देखरेख में तीन महीने स्कूल चलने के बाद फिर से रायन ग्रुप को वापस सौंप दिया गया है। जिला प्रशासन इस पर निगरानी करेगा। स्कूल प्रबंधन को सौंपने के साथ ही जिला प्रशासन ने 15 दिनों के अंदर खामियों को दूर करने का निर्देश दिया है।
3 of 7
pradyuman thakur
- फोटो : सुदर्शन झा/अमर उजाला
भोंडसी स्थित रायन इंटरनेशनल स्कूल में 08 सितंबर को हुई दूसरी कक्षा के छात्र प्रद्युम्न की हत्या के बाद स्कूल में अनेक खामियां पाई गई थीं। घटना के 15 दिन बाद मुख्यमंत्री के आदेश पर जिला प्रशासन ने 15 सितंबर को स्कूल को अपने अधीन ले लिया था।
3 महीने के लिए स्कूल को अधीन लेने के बाद जिला प्रशासन ने स्कूल की अनेक खामियों को दूर किया है। 8 दिसंबर को 3 महीने का समय पूरा होने के बाद भी स्कूल में खामियां रहने के चलते स्कूल मैनेजमेंट के हाथ बागडोर नहीं सौंपी जा सकी थी।
5 of 7
pradyuman thakur
- फोटो : अमर उजाला
शुक्रवार को स्कूल की बागडोर मैनेजमेंट को सौंप दी गई है। हालांकि अभी स्कूल में अहम खामी रह गई है जिसमें बस कंडक्टरों के लाइसेंस बनना शेष है। जिला उपायुक्त ने स्कूल की बागडोर स्कूल मैनेजमेंट को सौंपते हुए 15 जनवरी तक का समय दिया है। इसके लिए जिला प्रशासन ने मैनेजमेंट से शपथपत्र भी लिया है।