{"_id":"6b029c42236db0d1f102ee96","slug":"massive-fire-breaks-out-at-a-factory-in-delhi-s-nasirpur-village-2026-11-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: नासिरपुर गांव में कार्डबोर्ड फैक्टरी में लगी आग, दमकल की नौ गाड़ियों ने पाया काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: नासिरपुर गांव में कार्डबोर्ड फैक्टरी में लगी आग, दमकल की नौ गाड़ियों ने पाया काबू
Sun, 22 Nov 2026 01:09 PM IST
Vijay Singh Pundir
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: Vijay Singh Pundir
Updated Sun, 22 Nov 2026 01:09 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
द्वारका जिले के नासिरपुर गांव में रविवार सुबह कार्डबोर्ड बनाने वाली फैक्टरी और उसके स्टोरेज में आग लग गई। आग की सूचना सुबह 9:55 बजे दमकल विभाग को मिली। इसके बाद दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का अभियान शुरू किया। आग की गंभीरता को देखते हुए दमकल की नौ गाड़ियों को मौके पर भेजा गया।
विज्ञापन
दमकल अधिकारियों के मुताबिक, खसरा नंबर 440 स्थित फैक्टरी में लगी आग पर दोपहर 11:50 बजे तक काबू पा लिया गया था। इसके बाद दोपहर 12:35 बजे ऑपरेशन बंद करने का संदेश दिया गया। हालांकि, मौके पर कूलिंग का काम जारी रहा। घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन
