फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मौत से महज 27 कदम दूर थी प्रद्युम्न की क्लास

Tue, 12 Sep 2017 02:06 PM IST
शाहनवाज आलम/अमर उजाला, गुरुग्राम
शाहनवाज आलम/अमर उजाला, गुरुग्राम Updated Tue, 12 Sep 2017 02:06 PM IST
विज्ञापन
Pradyuman class room very closer to murder spot
गुरुग्राम के भोंडसी में सोमवार को रायन इंटरनेशनल स्कूल में कक्षा दो के छात्र प्रद्युम्न के हत्या के चार दिन बीत गए। रविवार को अभिभावकों में गुस्सा और पुलिस की लाठीचार्ज के बाद पूरा इलाका छावनी में तब्दील है। जगह-जगह नाके लगा दिए गए। अभिभावकों को स्कूल से दूर रखने की कोशिश की जा रही है। गांव वालों को भी इकट्ठा नहीं होने दिया जा रहा है। मीडिया पर लाठी बरसाने वाले पुलिस सोमवार को नरमी से पेश आ रहे थे। घटना के चार दिन बाद मीडिया को लोगों को स्कूल में प्रवेश दिया गया तो स्कूल का नजारा बदला मिला। पेश है लाइव रिपोर्ट:


 
Pradyuman class room very closer to murder spot
ryan school - फोटो : अमर उजाला
स्थान: स्कूल के अंदर
स्कूल के अंदर पूरा माहौल बदला हुआ है। जिन कमरों में कभी बच्चे बैठा करते थे, वहां पुलिस वाले भारी संख्या में मौजूद है। प्रद्युम्न के घटना स्थल वाले टॉयलेट को सील कर दिया गया है। वहां अभी भी खून के धब्बे मौजूद है। टॉयलेट में गलियारे के दोनों ओर से आने जाने पर पाबंदी है। टॉयलेट से महज 27 कदम की दूरी पर कक्षा-2 के सेक्शन-ए में है। जहां अभी महिला पुलिसकर्मी मौजूद है। स्कूल की इस कक्षा के अंदर अब भी प्रद्युम्न के हाथ की बनाई पेंटिंग मौजूद है। कक्षा ट्री में प्रद्युम्न का नाम दूसरे नंबर पर है। मई महीने में वह क्लास मॉनिटर भी था। जो उसकी काबिलिय को बयां कर रहा है। दोपहर को एडीजीपी लॉ एंड ऑर्डर अकील मोहम्मद ने घटना स्थल का मुआयना  किया और अपराध के निशान देखे। 

 
Pradyuman class room very closer to murder spot
ryan school - फोटो : अमर उजाला
स्थान: स्कूल परिसर 
स्कूल परिसर पूरा छावनी में तब्दील है। स्कूल के अंदर क्विक रिस्पांस टीम के अलावा अग्निशामन यंत्र, महिला पुलिस और एक रिजर्व पुलिस की बटालियन मौजूद है। जिस तरह स्कूल की चारदीवारी टूटी हुई है, वहां अधिक संख्या में पुलिस बल मौजूद है। जबकि दूसरे तरफ पुलिस वाले हर गतिविधियों पर नजर रख रहे हैं। बाहर बसें खड़ी है। कोई असामजिक तत्व बसों को आग न लगा दें कि इसके लिए पुलिस अधिकारियों ने बसों को दूसरी जगह शिफ्ट करने को कहा है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Pradyuman class room very closer to murder spot
ryan school - फोटो : अमर उजाला
स्थान: स्कूल के बाहर
स्कूल के बाहर पुलिसकर्मी तैनात है। इसमें सीआईडी के लोग भी शामिल है। इसके अलावा ट्रेनिंग पुलिसकर्मी भी मुस्तैद है। सभी चैनलों की ओबी वैन खड़ी है। लाइव रिपोर्टिंग की जा रही है। लोगों को स्कूल के अंदर जाने से मना किया जा रहा है।

 
विज्ञापन
Pradyuman class room very closer to murder spot
ryan school - फोटो : अमर उजाला
स्थान : सोहना रोड
पहले यहां बेरोक-टोक लोगों को आने जाने का सिलसिला रहता था, लेकिन रविवार की घटना के बाद पुलिस ने जगह-जगह नाकेबंदी कर दी है। भोंडसी में प्रवेश से पहले नाके लगा दिए है। तो कुछ जगहों पर डायवर्जन कर दिया गया है। ताकि लोगों की भीड़ स्कूल तक न पहुंचे। पूरी सड़क पर पुलिस तैनात है। आने जाने वाले से पूछताछ किया जा रहा है। 

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed