प्रद्युम्न हत्याकांडः स्कूल बस के ड्राइवर का ऑडियो टेप सामने आया
ड्राइवर बोला 'टूल किट में नहीं था चाकू'
पुलिस का कहना है कि आरोपी घटना को अंजाम देने के बाद चाकू को धोने के लिए बस से ले गया था। ड्राइवर सौरभ का कहना है कि बृहस्पतिवार को ही उसने टूल किट साफ किया था। जबकि बस के ड्राइवर के ऑडियो टेप से साफ होता है कि उसमें कोई चाकू मौजूद नहीं था। ड्राइवर ने ये भी कहा कि गाड़ी में चाकू का क्या काम है। ड्राइवर ने पुलिसिया कार्रवाई पर सवाल खड़ा करते हुए ध्यान दिलाने की कोशिश की है कि 'टूल किट में प्लास और कटर होते हैं तो चाकू का क्या काम..?'
ड्राइवर बोला 'अशोक नहीं हो सकता हत्यारा'
शुक्रवार सुबह 07.50 में स्कूल पहुंचा था। इसके बाद वह गाड़ी लगाकर किनारे चला गया था, तभी अचानक स्कूल में चीख पुकार के साथ गाड़ी लगाने को कहा गया। ड्राइवर का कहना है कि अशोक का व्यवहार से कभी नहीं लगा कि इस तरह की घटना को अंजाम दे सकता है। ड्राइवर का कहना है कि शुक्रवार को वारदात के दिन पुलिस ने उससे कई बार पूछताछ की, लेकिन उसने हर बार मना किया। अशोक के गांव घामड़ौज के पूर्व सरपंच सतपाल राघव का कहना है कि अशोक को लेकर वह खुद भी तफ्तीश कर रहे हैं।
पुलिस कह रही चाकू अशोक के पास मिला
पुलिस कह रही है चाकू अशोक के पास से मिले है, जबकि ड्राइवर का कहना है कि चाकू टूल किट में था ही नहीं। स्कूल में चाकू आया कहां से? पुलिस द्वारा दिखाए जा रहा चाकू बिल्कुल नया है। ऐसे में नया चाकू को धोने की क्या जरूरत पड़ी। इसके बारे में भी कोई जवाब नहीं है। रविवार को प्रद्युमन के पिता वरुण ठाकुर ने कहा कि आखिर मेरे बेटे की 15 मिनट में हत्या कैसे हो सकती है? उसका बस कंडक्टर से कोई वास्ता ही नहीं था। इसके पीछे जरूर कोई और मंशा है। वरुण का कहना है कि इसके लिए सीबीआई जांच हो।
अशोक के पिता का कहना मेरे बेटे को फंसाया गया
आरोपी अशोक के पिता का कहना है 'मेरे बेटे को फंसाया गया है। मेरे बेटे ने दबाव में गुनाह कबूल किया।' 'उसका स्वभाव एकदम शांत था। वह ऐसा कर ही नहीं सकता।'