दिल्ली के छतरपुर स्थित शनिधाम के संस्थापक दाती के खिलाफ दर्ज दुष्कर्म मामले में पाली, राजस्थान स्थित गुरुकुल की लड़कियों के बयानों का सत्यापन कर लिया गया है। गुरुकुल में पढ़ने वाली लड़कियों ने कहा कि घटना वाले दिन यानि 26, 27 व 28 जनवरी 2016 को दीदी (पीड़िता) पाली स्थित आश्रम में मौजूद थी। पुलिस ने इस बात का भी सत्यापन कर लिया है कि पाली स्थित गुरुकुल से एक भी लड़की नहीं भागी थी। दिल्ली पुलिस अब शनिधाम में लगे सीसीटीवी कैमरों की फोरेंसिक रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।
दाती रेप मामला: 53 लड़कियों ने पीड़िता के पक्ष में दिया बयान, कहा- घटना वाले दिन पाली में थी दीदी
पुरुषोत्तम वर्मा,अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sat, 14 Jul 2018 04:17 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन