नोएडा में पकड़े गए देह व्यापार में सनसनीखेज खुलासे हुए हैं। यह लोग युवतियों और किशोरियों को अगवा करके अन्य शहरों में बेच देते थे। जब लड़कियां खरीदार को पसंद नहीं आती थीं तो उसने संतोष दुष्कर्म करता था और अश्लील वीडियो बनाकर देह व्यापार के लिए मजबूर करता था।
सेक्टर-15 में नाबालिग लड़की को बेचकर वेश्यावृति के मामले में पुलिस ने संतोष, मौहम्मद हाकिम और सौरभ को रिमांड पर लिया है। उनसे पूछताछ में इस सेक्स रैकेट से जुड़े कई सनसनीखेज खुलासे हुए हैं। अन्य लोगों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है। सूत्रों के मुताबिक, पिछले कई सालों से वेश्यावृति के धंधे में शामिल मौहम्मद हाकिम उर्फ मामा और सौरभ ने करीब 4 महीने पहले सेक्टर-15 नया बांस में एक कमरा किराये पर लिया था। वहां पर गैंग में शामिल लड़कियां दिन भर आती-जाती रहती हैं।
लड़की देखने के बाद जब ग्राहक से सौदा पट जाता तो दोनों को पास में बने एक गेस्ट हाउस में भेज दिया जाता। ग्राहकों की भीड़ बढ़ने पर हाकिम ने करीब दो महीने पहले उसी बिल्डिंग में एक कमरा और किराये पर ले लिया। आसपास रहने वाले लोगों ने मकान मालिक से अनजान लड़कियों और लोगों के आने का विरोध किया लेकिन उसने कोई ध्यान नहीं दिया। हाकिम ने अशोक नगर में भी 2-3 जगह इसी प्रकार किराये पर कमरे ले रखे थे।
जो लोग नया बांस गांव आने में संकोच करते थे, उनको अशोक नगर में लड़की दिखाने और कमरा उपलब्ध करवाने की पेशकश की जाती। दोनों दलालों ने कम समय में अमीर बन जाने का लालच देकर कई सारी लड़कियों को अपने नेटवर्क में शामिल कर रखा था।
उनके मोबाइल फोन से लड़कियों के अश्लील फोटो और वीडियो भी मिले हैं। जिन्हें वॉटसएप के जरिए पुराने ग्राहकों को भेजकर वे लड़कियां पसंद करवाते थे। गैंग ने कई नाबालिग लड़कियों को भी बहला फुसलाकर अपना शिकार बनाया और फिर उनकी अश्लील वीडियो बनाकर हमेशा के लिए फांस लिया।