फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जन्मदिन विशेष: देखिए कितने हैं मोदी के हमशक्ल, आखिरी वाले को देख पीएम को भी आ गई थी हंसी

Mon, 17 Sep 2018 12:24 PM IST
पूजा त्रिपाठी, अमर उजाला, नई दिल्ली
पूजा त्रिपाठी, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 17 Sep 2018 12:24 PM IST
विज्ञापन
pm narendra modi 7 doppelganger will make you after seeing last one modi ji also laughed out
pm modi

आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 68वां जन्मदिन है। पीएम मोदी आज अपना जन्मदिन अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी में मनाएंगे। आज वह अपना समय बच्चों के साथ बिताएंगे साथ ही कई परियोजनाओं का उद्घाटन भी करेंगे। जब से नरेंद्र मोदी पीएम बने हैं तब से ही उनके जीवन का हर पहलू चर्चा में रहा है। पीएम मोदी के जन्मदिन पर आज हम आपको रूबरू कराते हैं मोदी के हमशक्लों से। कहा जाता है कि हर इंसान का करीब 7 हमशक्ल इस पूरी धरा पर मौजूद है। लेकिन पीएम मोदी के इतने हमशक्ल सिर्फ हमारे देश भारत में ही मौजूद हैं। आपको बताते हैं उनके बारे में सबकुछ...

pm narendra modi 7 doppelganger will make you after seeing last one modi ji also laughed out
abhinandan pathak

पीएम नरेंद्र मोदी के एक और हमशक्ल अभिनंदन पाठक सबसे ज्यादा चर्चाओं में रहे। उन्होंने यूपी विधानसभा चुनाव के दौरान वाराणसी के उत्तरी विधानसभा क्षेत्र से चुनाव भी लड़ा था। उन्होंने रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया से नामांकन किया था। मजेदार बात यह रही कि जब वह नामांकन करने पहुंचे थे तो लोगों ने मोदी-मोदी के नारे भी लगाए थे। यह उनके लिए बड़ी समस्या बन चुकी है। उनसे मिलने रोज दर्जनों लोग आते हैं। वो बताते हैं कि लोग आते हैं, घंटों तक घर पर बैठते हैं, चाय पीते हैं, साथ में फोटो भी खिंचवाते हैं। कंधे पर उठा लेते हैं। लेकिन इस खींचतान में  कई बार उनके कपड़े तक फट जाते हैं। आए दिन कपड़े सिलवाने पड़ते हैं और इससे हर महीने काफी खर्च हो रहा है।

pm narendra modi 7 doppelganger will make you after seeing last one modi ji also laughed out
mp ramchandran

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के एक और हमशक्ल हैं केरल के रहने वाले एमपी रामचंद्रन। इनकी एक तस्वीर 2017 में इंटरनेट पर वायरल हो गई थी। इस तस्वीर में वह हूबहू पीएम मोदी जैसे दिखते हैं। 64 वर्षीय रामचंद्रन कन्नड़ फिल्म 'स्टेटमेंट 8/11' में नजर आएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
pm narendra modi 7 doppelganger will make you after seeing last one modi ji also laughed out
pm modi

नरेंद्र मोदी का एक हमशक्ल रिक्शाचालक भी है। ये लगता बिल्कुल पीएम की तरह है। इसकी फोटो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थी। यह तेलंगाना राज्य के अदीलाबाद जिले का ऑटो ड्राइवर है।

विज्ञापन
pm narendra modi 7 doppelganger will make you after seeing last one modi ji also laughed out
manish kumar jangad

'भाइयों और बहनों' कहने का अंदाज वहीं, लेकिन वोट के लिए नहीं बल्कि हंसाने के मकसद से मोदी बने मनीष कुमार जांगड़ कॉमेडी सीरियल में नजर आ चुके हैं। एक निजी चैनल के पहले कॉमेडी शो ‘गैंग्स ऑफ हंसीपुर’ में मनीष कुमार ने राजनीतिक स्टाइल में लोगों को खूब हंसाया। चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी कंडुआ में पेशे से लेक्चरार मनीष कुमार जब कुर्ता पजामा पहन और ढाड़ी लगाकर लोगों के बीच पहुंचते हैं तो देखने वाले उन्हें एक पल के लिए नरेंद्र मोदी ही समझ बैठते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed