फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'ममता' की सुई-धागा देख कायल हुए विराट, दिया ऐसा रिव्यू फिल्म देखने को हो जाएंगे मजबूर

Fri, 28 Sep 2018 12:11 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 28 Sep 2018 12:11 PM IST
विज्ञापन
virat kohli is madly in love with anushka sharma watch sui dhaga twice gave heart melting review
सुई धागा फिल्म की स्क्रीनिंग पर पहुंचे विराट और अनुष्का

अनुष्का के लिए विराट का प्यार किसी से छिपा नहीं है। शादी से पहले भी और शादी के बाद भी विराट अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा की तारीफ का एक भी मौका नहीं छोड़ते। बात अगर अनुष्का की फिल्म के रिव्यू की हो तो वो ये मौका कैसे जाने देते। विराट ने फिल्म 'सुई-धागा' देखी वो भी एक नहीं दो-दो बार और ऐसा रिव्यू किया है जो आपको फिल्म देखने पर मजबूर कर देगा। 

virat kohli is madly in love with anushka sharma watch sui dhaga twice gave heart melting review
virat anushka

एशिया कप में नहीं खेल रहे टीम इंडिया के कप्तान इन दिनों फुर्सत में हैं और इन लम्हों का वह भरपूर सदुपयोग अनुष्का के साथ बिताकर कर रहे हैं। इन दिनों वह जहां भी जाते हैं अनुष्का उनके साथ होती हैं। विराट न सिर्फ अनुष्का के काम की तारीफ करते हैं बल्कि अपनी हर कामयाबी के लिए भी उन्हें ही क्रेडिट देते हैं। अब जब लंबे समय बाद अनुष्का और वरुण धवन की फिल्म सुई-धागा आई तो विराट ने अपने खाली वक्त का भरपूर लाभ उठाया और नुष्की की फिल्म दो बार देख डाली।

virat kohli is madly in love with anushka sharma watch sui dhaga twice gave heart melting review
virat anushka

फिल्म के रिव्यू के लिए विराट ने अपने ट्विटर अकाउंट का सहारा लिया और जमकर फिल्म, उसके पूरे स्टारकास्ट समेत अनुष्का के अभिनय की खूब प्रशंसा की है। विराट ने अपने पहले ट्वीट में लिखा, 'मैंने पिछली रात सुई-धागा दोबारा देखी और मुझे ये पहली बार से भी ज्यादा अच्छी लगी। यह एक भावुक कर देने वाली फिल्म थी जिसमें हर एक शख्स ने उम्दा किरदार निभाया है।'


विज्ञापन
विज्ञापन
virat kohli is madly in love with anushka sharma watch sui dhaga twice gave heart melting review
virat anushka
विराट ने अपने दूसरे ट्वीट में वरुण धवन के किरदार मौजी की भी तारीफ की। उुन्होंने लिखा, मौजी जबरदस्त था। लेकिन ममत के किरदार ने मेरा दिल चुरा लिया। चुप रहकर भी अपनी ताकत दिखाना और प्रभाव छोड़ जाने की ममता की कला की वजह से आपको उससे प्यार हो जाएगा। मुझे तुम पर बहुत गर्व है(सो प्राउड माई लव)। ये फिल्म जरूर देखें !
विज्ञापन
virat kohli is madly in love with anushka sharma watch sui dhaga twice gave heart melting review
anushka sharma

विराट अक्सर ही अनुष्का के लिए अपने प्यार का इजहार अपने सोशल मीडिया साइट्स पर करते रहते हैं। खेलों का सबसे बड़ा अवार्ड खेल रत्न मिलने के बाद भी विराट ने अपने इंस्टाग्राम पर अनुष्का की एक फोटो शेयर कर उन्हें अपनी ताकत बताया था। उन्होंने लिखा था, 'तुम वो शख्स हो जो मुझे हर कठिनाई में भी आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करता है। तुम वो हो जो जीवन के हर मोड़ पर मुझे सही काम करने की राह दिखाता है। वो शख्स जिसने मुझे अंदर से बाहर तक बदल दिया है और प्यार की असली ताकत की पहचान करायी है। तुम मेरी ताकत हो, मेरी सोलमेट।'

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

The person that inspires me to push forward despite all obstacles. The person that guides me to do the right thing in life against all odds. The person that has changed me inside out and made me realise the power of true love. My strength. My soulmate ❤️

A post shared by Virat Kohli (@virat.kohli) on

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed